ब्लू साड़ी में Akshara Singh ने लुटा फैंस का दिल, यूजर्स बोले- चांद हो आप बिल्कुल, देखें तस्वीरें

Akshara Singh Photo: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूससूरत एक्ट्रेस में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों में कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. हालांकि, इसके बावजूद भी वो अपने फैंस का ध्यान रखती हैं और अपडेट देती हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जो काफी तेजी से वायरल हो रही है. एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

एक्ट्रेस का फोटो वायरल
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का नाम उन अभिनेत्रियों में आता है जिन्होंने अपने दम पर भोजपुरी फिल्मों में पहचान बनाई है. एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा में खूब नाम कमाया है. एक्टिंग के साथ वो एक गायिका भी हैं. हाल ही में सावन के महीने में उनके कई गानों को रिलीज किया गया था जो काफी वायरल हुए. एक्ट्रेस अपने गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने अब तक तमाम गाने और फिल्मों में काम किया है.

फैंस कर रहे पंसद
सोशल मीडिया पर अक्षरा हमेशा एक्टिव रहती हैं. अपने फैंस के लिए वो कोई ना कोई तस्वीर अक्सर शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाप्रोफाइल से शेयर किया है, जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं. वो ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. इसी के साथ उन्होंने डायमंड जूलरी कैरी किया है जो उनको काफी अलग और सुंदर बना रहा है. एक्ट्रेस की इस फोटो पर फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर विभिन्न प्रकार के कमेंट मिल रहे हैं. इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “चांद हो आप बिल्कुल.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जिस तरह से आपने आउटफिट कैरी की है उसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं.” कई यूजर हार्ट और फायर इमोजी के जरिए भी रिएक्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version