Electricity Bill: इस समय करें बिजली का इस्तेमाल, 20 प्रतिशत बिजली का बिल हो जाएगा कम, जानें नए नियम

Must Read

Electricity Bill: बिजली बिल देश के नागरिकों के लिए बड़ी समस्या है. अब बिजली बिल को लेकर केंद्र सरकार एक और नियम बदलने जा रही है. बता दें बिजली बिल की गणना की प्रक्रिया में केंद्र सरकार पर परिवर्तन करने जा रही है. दरअसल, उर्जा मंत्रायलय विद्युत नियमों में परिवर्तन करने की तैयारी में है. इस परिवर्तन के बाद आपके घर का बिल दिन की अपेक्षा रात को ज्यादा आएगा. बिजली मंत्रालाय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दिन के दौरान बिजली दरों में 20% कम और रात के समय 20% ज्यादा बिजली का बिल आएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश की अगुआई में बैठक का आगाज, क्या विपक्ष के सिर सजेगा जीत का ताज?

माना जा रहा है कि यह नियम साल 2024 से लागू किया जा सकता है. यह नियम वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए और एक साल बाद कृषि क्षेत्र को छोड़कर अधिकांश अन्य उपभोक्ताओं के लिए लागू होगा. वहीं पूरे नियम पर उर्जा मंत्री के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ‘चूंकि सौर ऊर्जा सस्ती है, इसलिए दिन के समय बिजली के इस्तेमाल के दौरान टैरिफ कम होगा, इसलिए उपभोक्ता को इससे लाभ मिलेगा.’ अपने बयान में उन्होंने कहा कि जब शाम को या रात में उजाला ना हो इस दौरान दौरान थर्मल और हाइड्रो पावर के साथ-साथ गैस आधारित क्षमता का उपयोग किया जाता है.

इसका क्या उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य भारत को नवीकरणीय ऊर्जा पर निर्भरता को बढ़ाना है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से भारत को 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन से अपनी ऊर्जा क्षमता का 65% और 2070 तक शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के लक्ष्य की दिशा में काम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

Latest News

LPG Price Today: 6 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के दाम में क्या हुआ बदलाव? घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट जानें

LPG Price Today: त्योहारी सीजन में जब घर का बजट पहले ही कई तरह के खर्चों से दबाव में...

More Articles Like This