Ganesh Chaturthi 2023 Date: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए गणेश उत्सव की सही तारीख और गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2023 Date: धार्मिक मान्यतानुसार गौरी पुत्र भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन हुआ था. इनके जन्मोत्सव को पूरे भारत में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. गणेश उत्सव पर्व का जश्न पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है, जिसे 10 दिन तक विधि विधान से पूजा के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जित किया जाता है. इस साल कब शुरू हो रहा है, गणेश चतुर्थी का महापर्व और कब तक चलेगा, आइए जानते हैं, काशी के ज्योतिषाचार्य श्री नाथ प्रपन्नाचार्य से…

कब है गणेश चतुर्थी
काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्री नाथ प्रपन्नाचार्य के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 18 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से शुरू हो रही है, तिथि का समापन अगले दिन 19 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदयातिथि सर्वमान्य तिथि होती है. इसलिए गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाया जाएगा.

बप्पा के मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई जाएगी. इस दिन गणपति बप्पा के स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 सितंबर 2023 को सुबह 11.07 – दोपहर 01.34 तक है.

10 दिवसीय गणेश उत्सव 2023 कब से कब तक
इस साल गणेश उत्सव का 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी से शुरू हो रहा है, जिसका समापन अनंत चतुर्थी को होगा. इस साल अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर 2023 को है. ऐसे में गणेश उत्सव का समापन इस दिन बप्पा के मूर्ति के विसर्जन के साथ होगा.

ये भी पढ़ेंः Krishna Janmashtami 2023: कब है कृष्ण जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version