Mothers Day 2026: हर बच्चे के जीवन में उसकी मां अद्वितीय स्थान रखती है. मां से ज्यादा हमें कोई प्यार नहीं कर सकता है. यूं तो हर दिन मां को समर्पित है, लेकिन उनके निःस्वार्थ प्यार का धन्यवाद करने के लिए मदर्स डे (Mothers Day 2026) मनाया जाता है. ऐसे में अगर आप अपनी मां के इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे संदेश लेकर आए हैं, जो मां के दिल को छू लेंगे.
Mothers Day 2026 पर अपनी मां को भेजें ये संदेश
- सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार इतना, सुकून मिलता है
मां के प्यार में जितना, बेहद मीठा कोमल होता है,
मां के प्यार से ज्यादा कुछ नहीं अनमोल होता है.
Happy Mother’s Day - हर रिश्ते में मिलावट देखी,
कच्चे रंगों की सजावट देखी,
लेकिन सालों साल देखा है मां को,
उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी,
ना ममता में कभी मिलावट देखी!
Happy Mother’s Day - मेरी छोटी से छोटी खुशी के लिए
तुमने बहुत कुछ हारा है.
हुआ जब भी दर्द कोई मुझे
मां, मैंने बस तुझको पुकारा है.
Happy Mother’s Day - मां की एक दुआ जिन्दगी बना देगी,
खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी,
कभी भूल के भी ना ‘मां’ को रूलाना,
एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी.
Happy Mother’s Day - रब ने मां को यह आजमत कमाल दी
उसकी दुआ पर हर मुसीबत भी टाल दी,
मां के प्यार की कुछ इस तरह मिसाल दी
कि जन्नत उठाकर माँ के कदमों में डाल दी!
Happy Mother’s Day - तेरे ही आंचल में निकला बचपन
तुझसे ही तो जुड़ी हर धड़कन
कहने को तो मां सब कहते पर
मेरे लिए तू है भगवान!
Happy Mother’s Day - मां से रिश्ता ऐसा होता है खास
वह दूर हो तो भी होती है पास
उसे है हमारे हर दुख की खबर
उसी के साए में गुजरे सारी उम्र!
Happy Mother’s Day - रूह के रिश्तों की यह गहराइयां तो देखिए
चोट लगती है हमें और चिल्लाती है मां,
हम खुशियों में मां को भले ही भूल जाएं
जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है मां!
Happy Mother’s Day - मुझे इतनी ‘फुर्सत’ कहां कि मैं तकदीर
का लिखा देखूं, बस अपनी मां की
मुस्कुराहट देख कर समझ जाता हूं
कि मेरी तकदीर बुलंद है!
Happy Mother’s Day - हजारों फूल चाहिए एक माला के लिए
हजारों बूंद चाहिए समुद्र के लिए
पर मां अकेली काफी है
बच्चों के जीवन को स्वर्ग बनाने के लिए.
Happy Mother’s Day