Lord Shiva Rudrabhishek: सावन ही नहीं भादो में भी महादेव की पूजा से होता है विशेष लाभ, जानिए महत्व

Lord Shiva Rudrabhishek, Har Har Mahadev: सावन के साथ-साथ भाद्रपद माह में भी देवों के देव महादेव की पूजा का विशेष महत्व है. काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्री नाथ प्रपन्नाचार्य की मानें तो न सिर्फ सावन महीने बल्कि, भाद्रपद माह में भी महादेव की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करने से वो प्रसन्न हो जाते हैं. बता दें कि भादो महीने के सोमवार और शुक्रवार के दिन महादेव का रुद्राभिषेक करना विशेष लाभदायक होता है. आइए जानते हैं भाद्रपद माह में किन-किन चीजों से महादेव का रुद्राभिषेक करना शुभ होता है.

इन चीजों से करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक…

  • आप भगवान शिव का मक्खन से अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव का जो मक्खन से अभिषेक करता है, उसे सुख शांति मिलती है.
  • आप भगवान शिव का शक्कर से अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि इससे आपकी बुद्धि बढ़ेगी और करियर में मनचाही सफलता मिलेगी.
  • आप भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि शहद से अभिषेक करने से भोलेनाथ परिवार में बरकत करते हैं.
  • सावन सोमवार पर आप भगवान शिव का घी से अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि घी से अभिषेक करने से जीवन में आरोग्यता आती है और वंशवृ्द्धि होती है.
  • भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है.
  • भगवान शिव का कुशोदक (कुश के रस) से रुद्राभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि कुश के रस से रुद्राभिषेक करने से सभी प्रकार के रोग कष्ट से मुक्ति मिलती है.
  • भगवान शिव का तीर्थ के जल से अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ेंः माता के इस मंदिर को क्यों कहा जाता है मूषक मंदिर, जानें इसके पीछे की अनोखी कहानी

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version