UP News: संघ प्रमुख जाएंगे सिद्ध पीठ ‘हथियाराम मठ’, करेंगे ‘नवग्रह उपवन’ का उद्घाटन

Must Read

UP News: आगामी 19 जुलाई को गाजीपुर के जखनिया तहसील स्थित भुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में संघ प्रमुख मोहन भागवत का आगमन प्रस्तावित है. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. संघ प्रमुख के आगमन की जानकारी हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज ने दी. उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत मठ में होने वाले कार्यक्रमों से काफी प्रभावित रहते हैं और सैकड़ों साल पुरानी बुढ़िया माई मंदिर के प्रति आस्था रखते हैं.

गाजीपुर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 19 जुलाई को संघ प्रमुख मोहन भागवत का आगमन हथियाराम सिद्ध पीठ में होना तय है. इस दौरान वह मठ में पूजन के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे. इस विशेष दिन पर उनका उद्बोधन भी होगा.

हथियाराम मठ में नवग्रह उपवन का करेंगे उद्घाटन
आपको बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भुड़कुड़ा के सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में नवग्रह उपवन का उद्घाटन भी करेंगे. महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज ने बताया कि संघ प्रमुख का मठ में रात्रि विश्राम कार्यक्रम भी होना है, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं. तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. आगमन को लेकर तैयारियां लगभग अंतिम चरण में चल रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This