Kedarnath धाम में बजेगी घंटी तो लगेगा जुर्माना, रील में नहीं दिल में बाबा को बसा के लौटेंगे भक्त

केदारनाथ धाम: उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में अब भक्त फोटोग्राफी नहीं कर पाएंगे वहीं मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल ले जाने पर भी मनाही हो गई है. दरअसल, पिछलों दिनों लगातार मंदिर परिसर में लोग वीडियो और रील बना रहे थे, साथ में फोटो ग्राफी के कारण कई लोगों को असुविधा हो रही थी. इसको देखते हुए श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस जानकारी देने के लिए मंदिर परिसर के साथ रास्तों में कई स्थोनों पर बोर्ड लागाया गया है. जिससे जागरुकता फैलाई जा सके.

मोबाइल फोन ले जाने पर भी लगा प्रतिबंध

बोर्ड पर मोबाइल न ले जाने के लिए लोगों को पहले ही चेतावनी जारी की गई है. वहीं, बोर्ड पर लिखा गया है कि अगर को नियमों को पालन नहीं करते हुए पाया गया तो व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. चेतावनी बोर्ड पर बकायादा लिखा गया है कि मंदिर परिसर के भीतर किसी प्रकार से कोई फोटोग्राफी यो वीडियोग्राफी नहीं की जा सकेगी.

ये भी पढ़ेंः LORD SHIVA: भगवान शिव को भूलकर भी ना अर्पित करें ये चीजें, वरना हो जाएंगे तबाह

मंदिर प्रशासन ने दी जानकारी

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर समिति केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाई गई है कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने एएनआई को बताया, ”पिछले दिनों कुछ तीर्थयात्री मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे और तस्वीरें भी खींच रहे थे…इसे सख्ती से लागू किया जाएगा, इसलिए चेतावनी दी गई है” केदारनाथ में बोर्ड भी लगाए गए हैं.”

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version