Bihar: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, नदी में डूबी स्कूली बच्चों से भरी नाव, 16 से ज्यादा बच्चे लापता

Bihar News: गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बिहार के मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले बड़ा नाव हादसा हो गया. इसमें स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूब गई है. हादसे के वक्त नाव पर 33 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे. हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया. बता दें यह घटना गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास की है. इस हादसे में 16 बच्चे लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है. वहीं अब तक 17 बच्चों को बाहर निकाला जा चुका है.

16 बच्चे अभी भी हैं लापता
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह नाव पर सवार होकर करीब 33 बच्चे स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान मधुरपट्टी घाट के पास बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित हो गई. इस हादसे में बच्चे और घबरा गए. जिससे की नाव को नियंत्रित कर पाना नामुमकिन हो गया. इस कारण से नाव डूब गई. इसके बाद नाव सवार बच्चे मदद के लिए चीखने लगे. शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठे हो गए. इसके बाद गांव वालों ने तत्काल राहत बचाव काम शुरु कर दिया. नदी में डूब रहे 17 बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है. जबकि 16 बच्चे अभी भी लापता हैं.

प्रशासनिक महकमें में हड़कंप
बचाए गए बच्चों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले हैं. सीएम के पहुंचने से पहले इस बड़े हादसे के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें-

PM Modi MP Visit: पीएम मोदी का आज मध्य प्रदेश दौरा, करोड़ो की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Latest News

आंध्र प्रदेश में हादसा: डंपर में डीजल भरते समय लगी भीषण आग, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले...

More Articles Like This

Exit mobile version