Bolbam Song: ‘जल ढारे अईलू की ?’ रितेश पांडेय ने देवघर में किया शिवानी से सावाल, वीडियो वायरल

Bolbam Song: भोजपुरी अभिनेता और सिंगर रितेश पांडेय का एक और नया बोल बम गाना रिलीज किया गया है. गाने के बोल, ‘जल ढारे अईलू की ?’ हैं. जिसे सिंगर रितेश और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है. इस गाने में मुख्य अभिनय निकिता भारद्वाज ने किया है. इस वीडियो सांग को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड से जारी किया गया है. गाने को अभी तक लाखों लोगों ने देखा है.

कमाल का वीडियो
गाने के वीडियो को काफी इंटरेस्टिंग बनाया गया है. वीडियो में निकिता भारद्वाज और रितेश पांडेय की बातचीत को गाने के माध्यम से फिलमाया गया है. निकिता और रितेश की इस बोलबम वाली केमिस्ट्री को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. इस गाने को लोग जमकर सुन रहे हैं. एक तरीके से ये गाना काफी फनी भी है.

ये है टीम
इस गाने को रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है. गाने में दोनों सिंगर्स के साथ निकिता भारद्वाज नजर आ रही हैं. इस गाने के लिरिक्स को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है. वहीं, गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो निर्देशन रवि पंडित ने किया है. कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता का है. इस गाने को रिद्धि म्यूजिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें-

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version