सावधान! कोरोना के नए वेरिएंट ने देश में दी दस्तक, यहां मिला ओमीक्रॉन का नया सब-वैरिएंट

New Variant of COVID: अगर आप कोरोना वायरस को भुल चुके हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहें हैं. बता दें अब कोरोना अपने नए वेरिएंट ईजी 5.1 के साथ एक बार फिर से भारत में दस्तक दे रहा है.

ज्ञात हो कि 9 अगस्त को महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट का केस मिला है. इसके बाद से पूरे देश में अलर्ट हो गया है. हालांकि कोरोना का नया वैरिएंट भविष्य में क्या करेगा, इसके बारे में अभी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी इसमें किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है. कोरोना के नए वैरिएंट ईजी 5.1 एरिस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है.

केंद्र सरकार ने कहा टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं
इस पर महाराष्ट्र की स्वास्थ्य निगरानी अधिकारी बबीता कमलापुरकर ने कहा, “जून, जुलाई और अगस्त महीनों में मामलों में हुई बढ़ोतरी के कारण कोविड-19 प्रोटकॉल का पालन करना जरूरी है. अपील है कि लोग कोरोना के नियमों का पालन करें. ईजी.5.1.1 सब-वेरिएंट मई में पाया गया था और हमारी टीम इसकी निगरानी कर रही है. आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि हेल्थ के लिए ये महत्वपूर्ण नहीं है. मई में सिर्फ एक केस सामने आया था. चिंता करने की जरूरत नहीं है. सब-वेरिएंट की नियमित निगरानी जारी है.”बता दें कि बबीता कमलापुरकर ने इस नए सब-वेरिएंट ईजी .5.1.1 से पिड़ीत मरीज के बारे में कोई भी जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया है. केंद्र सरकार ने भी कहा है कि वह लगातार वेरिएंट की निगरानी कर रही है और टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Lucknow To Varanasi Flight: 55 मिनट में तय होगी लखनऊ से वाराणसी की दूरी, आज से शुरू हुई इंडिगो की फ्लाइट

सामने आए 10 नए केस
आपको बता दें कि बीएमसी ने बताया कि मुंबई में बुधवार को COVID-19 के 10 नए केस सामने आए है और COVID-19 के मरीजों की संख्या 11,64,108 हो गई है. वहीं एक मरीज की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों का आकड़ा 19,776 तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “संक्रमित मरीज की मौत की जानकारी बुधवार को मिली थी. एक महीने से ज्यादा अंतराल पर कोरोना वायरस से मौत का ये दूसरा मामला है.”

Latest News

फ्लोरिडाः एक साल में 18वे कैदी को मृत्युदंड, शख्स को घातक इंजेक्शन लगाकर दी गई मौत

Death penalty in Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 1986 में अपने सहयोगी की गोली मारकर हत्या करने के दोषी...

More Articles Like This

Exit mobile version