बारिश में चटनी के साथ बनाएं चटपटे पकौड़े, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Brinjal Pakoda Recipe: बारिश का मौसम हो और पकौड़े और चाय की बात न हो, थोड़ा अजीब लगता है. ऐसे में अगर कुकिंग के शौकिन हैं तो हम आपको मोमोज, फ्रेंच फ्राइस से ज्यादा टेस्टी हम आपको एक रेसिपी बताने जा रहें हैं. जो टेस्ट में तो लाजवाब है ही, इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है. आइए जानते हैं रेसिपी….

सामग्री
बैंगन के पकौड़े बनाने के लिए आप आवश्यकता अनुसार बैंगन, बेसन, नमक, हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च और सब्जी मसाला लें.

बैगन पकौड़ा बनाने की विधि
बैंगन के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में बेसन लें. फिर इसमें हल्का पानी डालकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें. अब बेसन का गाढ़ा पेस्ट बनाने के बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाएं. फिर थोड़ी सी हल्दी और गरम मसाला मिला दें. बैंगन को लंबे-लंबे पीस में काट लें. अब बेसन के पेस्ट में कटी हुई लाल मिर्च, जीरा, अदरक और धनिया पाउडर भी मिला दें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर एक-एक बैंगन की पीस को बेसन में लपेटकर कड़ाही में डालें. कुछ देर तक फ्राई करें. इसके बाद पकोड़े पलटें और दूसरी तरफ से तलें. धीमी-आंच पर हल्का सुनहरा होने तक दोनों तरफ उलट-पलट कर इसे तले. इसके बाद इसे कड़ाही से निकाल लें.

हरी चटनी बनाएं
बिना चटनी और चाय का पकौड़े का स्वाद अधूरा लगता है. ऐसे में आप पकौड़े के स्वाद का बेहतर आनंद लेने के लिए चाय बना लें. साथ ही धनिया पत्ती, हरी मिर्च, लहसून, टमाटर और अदरक की चटनी तैयार करें. इसके बाद चाय और चटनी के साथ गर्मागरम पकौड़े का आनंद लें.

ये भी पढ़ेंः BEAUTY TIPS: 40 के उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां, फॉलो करें ये आसान से टिप्स

Latest News

‘रिहाई नहीं हुई तो बंद कर देंगे गैस और बिजली’, इमरान समर्थकों ने पाक हुकूमत को दी धमकी

Imran Khan Supporters Threat Pakistan Government: पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त गदर छिड़ा...

More Articles Like This

Exit mobile version