राखी के साथ भाई बहन को भेजें ये स्पेशल मैसेज, रिश्ते में बढ़ेगी और मिठास

Must Read

Raksha Bandhan Wishes 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार 30 या 31 अगस्त को है इसको लेकर आपकी केफ्यूजन तो अभी तक दूर हो गई होगी. इस बीच देश भर में रक्षा बंधन का त्यौहार मानाने की तैयारी जोरों से चल रही है. भाई बहन के पवित्र बंधन के त्यौहार की खुशियों को और बढाने के लिए आप अपने प्यारे भाई और बहन को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

अगर आप घर से दूर हैं या फिर किसी कारण वस भाई बहन एक पास न होकर ये त्यौहार नहीं मना पा रहे हैं, ऐसे में आप सोशल मीडिया, टेक्स्ट मैसेज या फिर फोन पर रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार की शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसके लिए आप इन नीचे दिए गए बधाई संदेश को भेज सकते हैं.

सूरज की तरह चमकते रहो
फूलों की तरह महकते रहो,
यही दुआ है इस बहन की आज
कि आप सदा खुश रहो.
हैप्पी रक्षाबंधन !

है यह कच्चे धागों का बंधन
टूट के भी कभी नहीं टूट पायेगा,
बंधेगी राखियां सूनी कलाई पर
और तिलक माथे पर सज जाएगा,
है ये बंधन एक विश्वास का
जिंदगी भर साथ निभाएगा.
हैप्पी रक्षाबंधन !

आया राखी का त्योहार
छाई खुशियों की बहार
एक रेशम की डोरी से बांधा
एक बहन ने अपने भाई की कलाई पर प्यार.
हैप्पी रक्षाबंधन !

आया है जश्न का त्योहार,
जिसमें होता है भाई-बहन का प्यार
चलो मनाएं राखी का यह त्योहार.
हैप्पी रक्षाबंधन !

याद है हमें हमारा वो बचपन,
वो लड़ना, वो झगड़ना और वो मना लेना
यही होता है भाई-बहन का प्यार,
और इसी प्यार को बढ़ाने आ रहा है
रक्षा बन्धन का त्योहार.
हैप्पी रक्षाबंधन !

जन्मों का ये बंधन है
स्नेह और विश्वास का,
और भी गहरा हो जाता है ये रिश्ता
जब बंधता है धागा प्यार का.
हैप्पी रक्षाबंधन !

चंदन का टीका, रेशम का धागा
सावन की सुगंध, बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार
मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्यौहार !
हैप्पी रक्षाबंधन !

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal: मकर और कर्क राशि वाले रहें सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This