रितेश और गरिमा ओझा ने मिलकर किया बवाल, ‘लुंगी में भोजपुरिया डांस’ ने उड़ाया गर्दा

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ritesh Pandey Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार रितेश पांडेय एक बार फिर से एक धमाका लेकर आए हैं. इस बीच उनका नया गाना ‘लुंगी में भोजपुरिया डांस’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने को शाहरुख खान के गाने लुंगी डांस के थीम पर बनाने की कोशिश की गई है. रितेश का नया गाना इन दिनों इंटरनेट पर बवाल काट रहा है. रिकॉर्ड समय में ये गाना लोगों के दिलों को छू गया है. वहीं, इस वीडियो सांग में रितेश के साथ गरिमा ओझा को देखा जा सकता है.

गाना बेहद अलग
आपको बता दें कि भोजपुरी के सुपरस्टार रितेश पांडेय अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं. उनका एक नया गाना हाल ही मे रिलीज किया गया है. इस गाने को खुद रितेश पांडेय और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. गाने को नाइट थीम पर शूट किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. गाने के लिरिक्स को मनोज मतलबी ने लिखा है. वहीं, इसका संगीत गोविंद ओझा ने दिया है. इस गाने के वीडियो में रितेश पांडेय और गरिमा ओझा का रिकॉर्ड डांस देखने को मिलता है. गाने का संगीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा.

मिले इतने लाइक्स
इस वीडियो गाने को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है. इस गाने को इश्तार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 694,477 बार देखा जा चुका है. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं. जानकारी हो कि इस गाने को 22 सितंबर को रिलीज किया गया था.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Budget 2026-27 भारत को बनाएगा इनोवेशन और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र: SBI चेयरमैन

SBI चेयरमैन के मुताबिक Budget 2026-27 भारत को इनोवेशन और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में अहम कदम है, जिसमें इंफ्रा और सनराइज सेक्टर पर जोर है.

More Articles Like This