Sawan Ke Upay: सावन शुक्रवार पर भगवान शिव के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा, नहीं होगी धन की कमी

Must Read

Sawan Shukrawar Ke Upay 2023: हिंदू धर्म के पवित्र माह सावन की शुरुआत 04 जुलाई से हो गई है. इस पूरे माह भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा की जाती है. सावन माह में पड़ने वाले पहले शुक्रवार का विशेष महत्व है. काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्री नाथ प्रपन्नाचार्य की मानें, तो जो भक्त सावन माह में पड़ने वाले शुक्रवार को कुछ ज्योतिष उपाय करता है, उस पर भोले बाबा के साथ मां लक्ष्मी का भी विशेष आशीर्वाद मिलता है और उसके मान-सम्मान के साथ धन-दौलत में भी वृद्धि होती है. आइए जानते हैं सावन शुक्रवार के कुछ चमत्कारी पूजा उपाय…

सावन शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और कर्ज से छुटकारा पाना चाह रहे तो सावन माह में पड़ने वाले शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करते हुए कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें. बता दें कि सावन माह में मां लक्ष्मी की पूजा करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है. इसलिए सावन में माह के शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन-दौलत में खूब तरक्की होगी.

यदि आपकी कोई मनोकामना लंबे समय से अधूरी है तो सावन माह के पहले शुक्रवार के दिन शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करें. जलाभिषेक के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि जलाभिषेक तांबे के लोटे में जल भर करके एक धारा में धीरे-धीरे करें. इसके साथ ही अपनो मनोकामना मन ही मन रखते हुए शिव पंचाक्षर मंत्र – ऊं नम: शिवाय: का जाप करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपके मनोकामना बहुत जल्दी पूर्ण हो जाएगी.

यदि आपकी कहीं नौकरी नहीं लग रही है या एग्जाम में पास नहीं हो रहे हैं तो शुक्रवार के दिन शिव पंचाक्षर ‘ऊं नम: शिवाय’ का उल्टा जाप ‘शिवाय नमः ऊं’ एक माला करें. इस उपाय को शुक्रवार के दिन शुरू करें और लगातार एक महीना करें. ऐसी मान्यता है कि इस जाप के एक महीने पूरे होते ही मनचाही नौकरी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ेंः HALDI KE TOTKE: एक रुपये की हल्दी से दूर होगी सभी समस्या, करें ये सिद्ध उपाय

सावन माह में पड़ने वाले शुक्रवार के दिन शिवजी के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें. भगवान शिव को लाल रंग के फूल अर्पित करें. वहीं मां लक्ष्मी को गुलाब या फिर कमल का फूल अर्पित करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से इंसान की सभी परेशानियां दूर हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः TOTKE FOR JOB: नौकरी को लेकर हैं परेशान, सावन के सोमवार को करें ये उपाय; जल्द मिलेगा ‘ऑफर लेटर’

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This