Palmistry Reading: बड़े सौभाग्यशाली लोगों के हाथ में ही होती है Vishnu Rekha, ऐसे लोग होते हैं अपार धन-दौलत के मालिक

Must Read

Vishnu Rekha Sign Palmistry: किसी भी जातक के हाथों की रेखा बहुत कुछ बयां करती है. हस्तरेखा ज्योतिष की मदद से हमारे हाथों की रेखाएं और चिन्ह हमारे भविष्य के बारे में बता सकती हैं. इसे ये भी पता चलता है कि जातक के जीवन में कितनी धन-दौलत रहेगी. इसके अलावा जातक का वैवाहिक जीवन कैसा होगा. दरअसल, आज हम आपको हाथ में मौजूद विष्णु रेखा के बारे में बताते हैं. ये रेखा किसी के हाथ में हो सकती है, जिसके हाथ में उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है. ऐसे लोगों को बहुत भाग्यशाली माना जाता है. कहते हैं कि ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता.

यह भी पढ़ें- Dhirendra Shastri: आधी रात को Bageshwar Baba ने लगाया दिव्य दरबार, रिमझिम बारिश में दिखाया चमत्कार

जानें कहां होती है विष्णु रेखा
हथेली में हृदय रेखा से कोई रेखा निकलकर गुरु पर्वत पर जाती हो और दो भागों में बंट जाती हो तो उसे विष्णु रेखा कहते हैं. यह अंग्रेजी के अक्षर ‘V’ के आकार की दिखाई पड़ती है. कहते हैं कि यह रेखा जिस भी व्यक्ति के हाथों में होती है वह बहुत भाग्‍यशाली होता है. विष्णु रेखा दोनों ही हाथों में हो सकती है. पुरुषों के दाएं और महिलाओं के बाय हाथ में विष्णु रेखा होना शुभ होता है.

दांपत्य जीवन भी रहेगा सुखमय
आपको बता दें कि ऐसे जातकों का दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है. इन्हें अपने पार्टनर से मान-सम्मान और बहुत प्रेम मिलता है. इन लोगों का ध्यान धर्म-कर्म में रहता है. ये दान-पुण्य करने से पीछे नहीं हटते. ऐसे लोग सत्‍य की राह पर चलते हैं. यह किसी भी गलत काम को होते हुए नहीं देख सकते.

क्या हैं इसके फायदे
ज्‍योतिष शास्‍त्र की मानें तो जिनके हाथ में विष्‍णु रेखा होती है, उनपर भगवान विष्‍णु की विशेष कृपा होती है. ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं. ऐसे जातक कम मेहनत करके जीवन में सभी खुशियां हासिल करते हैं. आपको बता दें कि ऐसे लोग जिस क्षेत्र में जाते हैं, हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं. साथ ही ऊंचा पद और सम्मान भी हासिल करते हैं. इनके पास धन-दौलत कमी नहीं होती. वहीं, मुश्किल घड़ी आने पर डटकर सामना भी करते हैं. अंत में ये सफलता पाते हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This