Horoscope: मीन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानिए अपना राशिफल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल का विशेष महत्व है. ज्योतिष ग्रह-नक्षत्र की चाल से हमारे राशियों के आधार पर हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल के बारे में बताते हैं. 13 दिसंबर बुधवार को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज के दिन गणेश भगवान की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आज का दिन सभी 13 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के लिए कैसा रहने वाला है. आइए ग्रह-नक्षत्रों के चाल के हिसाब से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. नौकरी करने वालों के ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, विद्यार्थियों को और मेहनत करनी चाहिए.

वृष: आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. खर्चों पर कंट्रोल के साथ धन संचय पर विशेष फोकस करें. परिवार की ओर से कुछ बड़ी जिम्मेदारियों मिल सकती हैं. वाणी पर संयम बरतें.

मिथुन: आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. उधार देने से बचें.

कर्क: आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं. छोटे व्यापारियों को कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. माता की सेहत का ध्यान रखें. कहीं जाना हो सकता है.

सिंह: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है. किसी भी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं. विरोधी परेशान कर सकते हैं. घर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

कन्या: परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, बिजनेस में नया निवेश करने से बचें. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. विद्यार्थियोंं के पक्ष में परिणाम आ सकता है. खानपान का ध्यान रखें.

तुला: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. घर के लोगों के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. अत्यधिक खुश होकर कोई गलती ना करें.

वृश्चिक: आज का दिन कई सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. करियर में उतार चढ़ाव बना रहेगा. भविष्य में कही धन लाभ के दृष्टिकोण से निवेश कर सकते हैं. परिवार में आ रही समस्याओं का अंत होगा.

धनु: आज का दिन कई अवसर लेकर आएगा. कोई रूका हुआ काम पूरा होगा. ऑफिस में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है.

मकर: आज का दिन उलझनों भरा हो सकता है. किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है. आर्थिक स्थिति थोड़ बिगड़ सकती है. किसी से चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है. वागन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

कुंभ: आज का दिन थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. धनखर्च बढ़ेगा. पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है. संतान की ओर से अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है.

मीन: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र पर अत्यधिक काम का दबाव हो सकता है. किसी महत्पूर्ण फैसले को लेने से पहले एक बार विचार करें. बिजनेस के सिलसिले में लंबी यात्रा हो सकती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

2034 का इंतजार नहीं! 2029 में लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’? राज्यों से मिली रजामंदी, जानिए सरकार का मास्टरप्लान

One Nation One Election 2029 को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक 2029 के लोकसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की कोशिश है. JPC शीतकालीन सत्र में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version