Horoscope: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 September 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है. ज्योतिष ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से हमारे भविष्य में घटित होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं. इसकी जानकारी ज्योतिष हमें दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल के हिसाब से बताते हैं. आज यानी 24 सितंबर को रविवार का दिन है. आज के दिन सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आइए ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से जानते हैं, सभी 12 राशियों का रविवार का राशिफल…

मेषः आज का दिन सुखद रहेगा. परिवार का साथ मिलेगा. लवमेट के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं. वाणी पर संयम रखें. सेहत का ख्याल रखें.

वृषः आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा. परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं. व्यवसाय में निवेश के लिए दिन शुभ है. क्रोध को काबू में रखें.

मिथुनः मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. खानपान पर ध्यान दें. पेट संबंधित बीमारी से परेशान हो सकते हैं. उधारी देने से बचें. वाद-विवाद से बचें.

कर्कः रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. शाम को मित्रों के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं. गुस्से को काबू में रखें.

सिंहः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं. भविष्य को लेकर बनाई गई योजना सार्थक होगी. धन लाभ के योग हैं.

कन्याः आज का दिन शानदार रहेगा. कारोबार में विस्तार के योग हैं. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. ध्यान रहे, कोई भी निर्णय हड़बड़ाहट में ना लें. धन हानि संभव है.

तुलाः भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. किसी अच्छे कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है.

वृश्चिकः मन में सकारात्मक विचारों का आना-जाना लगा रहेगा. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं. विवाद बचें.

ये भी पढ़ें- Blood Group Nature: ब्लड ग्रुप खोल सकता है आपके व्यक्तित्व से जुड़ा राज़, जानिए खूबियां

धनुः आज आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है. गोपनीय बातें किसी से साझा ना करें. कोई अपना विश्वासघात कर सकता है. फिजुलखर्ची से बजट बिगड़ सकता है.

मकरः कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर लें, कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे. उधारी देने से बचें. व्यवसाय में घाटा लग सकता है. युवा वर्ग करियर पर फोकस करें.

कुंभः समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भविष्य को लेकर बनाई योजना सार्थक होगी. माता-पिता के सेहत का ख्याल रखें. शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी.

मीनः व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. इस राशि के सिंगल जातकों को प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है.

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version