Amarnath Yatra 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए 7 हजार श्रद्धालु रवाना

Amarnath Yatra 2023: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को तड़के वार्षिक अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए सात हजार तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि जत्थे में शामिल भक्त दोनों रास्तों बालटाल और पहलगाम से पवित्र गुफा की तरफ यात्रा शुरू करेंगे. पवित्र अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई और रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी.

यह यात्रा कश्मीर के दो मार्गों नुनवान-पहलगाम और बालटाल से होते हुए जाती है. अधिकारियों ने बताया कि 7392 तीर्थयात्रियों का 13वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच 272 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ. उन्होंने बताया कि 4024 तीर्थयात्री 146 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुए.

3368 श्रद्धालु सुबह चार बजे के आसपास 126 वाहनों में बालटाल के लिए निकले. इसके साथ ही 30 जून से अब तक कुल 80181 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं. मालूम हो कि देश भर से तीर्थयात्री पवित्र गुफा में पूजा करने के लिए अमरनाथ यात्रा करते हैं.

जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित हिमलिंग होता है. बीते शुक्रवार को सबसे अधिक 24445 तीर्थयात्रियों ने मंदिर में मत्था टेका. अब तक 1.90 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं. अधिकारियों ने कहा कि संभावना है कि आज शाम तक यह संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार कर लेगी.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version