वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, मेटल और डिफेंस में भी खरीदारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबार दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला. इस दौरान सेंसेक्स 323.83 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,826.68 और निफ्टी 84.40 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,493.20 पर था.

शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में तेजी का नेतृत्व मेटल और डिफेंस शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी डिफेंस टॉप गेनर्स थे. कमोडिटीज, एनर्जी,फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग और इन्फ्रा भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. दूसरी तरफ आईटी, पीएसयू बैंक, ऑयलएंडगैस, ऑटो, एफएमसीजी, सर्विसेज और रियल्टी लाल निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इंडिगो, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एमएंडएम, पवार ग्रिड और एक्सिस बैंक गेनर्स थे. इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, टीसीएस, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एसबीआई और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 48 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 54,663 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 12 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,822 पर था.

व्‍यापक बाजारों में भी मजबूती

इसके अलावा, व्यापक बाजार में भी मजबूती बनी हुई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 51.48 प्रतिशत शेयर हरे निशान में, 43.78 लाल निशान में और 4.74 प्रतिशत बिना की बदलाव के कारोबार कर रहे थे. जबकि एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार हो रहा है.

टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. केवल शंघाई का बाजार लाल निशान में था. अमेरिकी बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ था, जिसमें डाओ में 0.83 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.22 प्रतिशत की तेजी थी.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version