FB Account Hacked: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के फेसबुक पेज से शेयर हुआ अश्लील फोटो और वीडियो, जानिए मामला

Jyotiraditya Scindia FB Account Hacked: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक फॉलोअर पेज हैक करने का मामला सामने आया है. उनके फेसबुक फॉलोअर अकाउंट से अश्लील फोटो-वीडियो शेयर किए गए हैं. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

आपको बता दें कि दूसरी बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक फॉलोअर पेज हैक कर लिया गया और उनके फेसबुक फॉलोअर पेज से अश्लील फोटो-वीडियो शेयर किए गए. हालांकि, एक्सपर्टों की टीम ने एक घंटे के अंदर पेज रिकवर कर लिया और शेयर किए गए अश्लील फोटो-वीडियो को हटा दिया.

पहले भी हैक हो चुका है अकाउंट
गौरतलब है कि इसके पहले भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अधिकृत फेसबुक पेज को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हैक कर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई थीं. हालांकि, उस समय भी सिंधिया की सोशल मीडिया टीम ने कुछ ही समय में यह गड़बड़ी पकड़ ली और पेज को रिकवर कर लिया गया. इसके बाद से विवादित वीडियो टाइमलाइन से हटा दिया गया था.

ये भी पढ़ेंः UP weather Update: यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version