Diwali Puja: इन चीजों के बिना अधूरी है मां लक्ष्‍मी की पूजा, जरूर करें शामिल

Must Read

Diwali Puja: दिवाली आ गई है और तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. अब केवल दीप प्रज्‍वलित करना बाकी है. दिवाली के दिन मां लक्ष्‍मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. मां लक्ष्‍मी की पूजा में इनसे संबंधित चीजों को रखने से सौभाग्‍य आता है. इन चीजों के बिना माता लक्ष्‍मी की पूजा अधूरी मानी जाती है.पूजा में इन चीजों का प्रयोग जरूर करें.  

लक्ष्मी जी के चरण चिह्न 
माता लक्ष्मी सुख-समृद्धि, धन-दौलत और ऐश्वर्य की देवी कही जाती हैं. लक्ष्मी जी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति धनवान और समृद्धिशाली बन जाता है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में उनके चरण चिन्ह की पूजा की जाती है. ऐसे में दिवाली पर पूजा में सोने-चांदी या धातु से बने चरण चिन्ह जरूर रखें. अगर सोने-चांदी या धातु से बने चरण चिन्ह न रख सकें तो कागज पर बने चरण चिन्ह की जरूर पूजा करें.

शंख

सागर मंथन के दौरान माता लक्ष्मी के साथ पांचजन्य शंख भी सागर से निकले थे. इसीलिए शंख को लक्ष्मी जी का भाई कहा जाता है. शंख से लक्ष्मी विग्रह पर जल या पंचामृत अभिषेक करने पर मां प्रसन्न होती हैं. शंख मौन और शांति का प्रतीक होता है. धार्मिक मान्‍यता है कि शंख के मध्य में वरुण, पृष्ठ भाग में ब्रह्मा और आगे के भाग में गंगा और सरस्वती का निवास होता है. इसलिए पूजा में शंख को जरूर शामिल करें.

पारिजात पुष्प

माता लक्ष्मी को पारिजात का फूल बेहद पसंद है. यह एक ऐसा फूल है, जिसे पेड़ से धरती पर गिर जाने के बाद भी मां लक्ष्‍मी को अर्पित किया जा सकता है. कहा जाता है कि लक्ष्मी जी को नारियल पर रखकर पारिजात पुष्प अर्पित किए जाएं, तो वे प्रसन्न होती हैं.

श्रीयंत्र

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना श्रीयंत्र के बिना अधूरी होती है. इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में श्रीयंत्र का इस्‍तेमाल जरूर करें.

खीर

दिवाली पर मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं. खीर माता लक्ष्मी का बेहद प्रिय है. ऐसे में दिवाली पर मिठाई के अलावा घर पर मेवे से बनी खीर अवश्‍य चढ़ाएं.

ये भी पढ़ें :- Diwali 2023 Puja Tips: दीपावली पर घी या तेल किसका दीपक जलाना चाहिए? जानिए नियम

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This