4 महासागरों में 314 दिनों की यात्रा…,भारतीय सेना की 9 मह‍िला अधि‍कारियों ने जीता समुद्र, रक्षा मंत्री ने का किया सम्मान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Army: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को तीनों सेनाओं की नौ महिला अधिकारियों को सम्मानित किया है. ये महिला अधिकारियों ने भारतीय सेना के सेलिंग वेसल (IASV) ‘त्रिवेणी’ पर सवार होकर पहली बार आयोजित ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ नाम के त्रि-सेवा (Tri-service) महिला सेलिंग अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करके लौटी थीं.

ऐसे में रक्षा मंत्री ने 4 महासागरों में करीब 25,500 नॉटिकल मील की 314 दिनों की यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने में टीम के साहस और दृढ़ संकल्प की तारीफ की. उन्होंने इस कैंपेन को ‘नारी शक्ति’ का प्रमाण और त्रि-सेवाओं के आपसी सहयोग और तालमेल का एक बेहतरीन उदाहरण बताया, जो हर भारतीय को प्रेरित करेगा.

मह‍िला अधि‍कार‍ियों ने शेयर क‍िए एक्‍सपीर‍िएंस

महिला अधिकारियों ने राजनाथ सिंह के साथ अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए बताया कि इस मुश्किल अभियान ने उनके सफर को यादगार और संतोषजनक बना दिया. उन्होंने कहा कि देश को गौरवान्वित करने के उनके पक्के इरादे ने उनका हौसला बढ़ाया, जिससे वे भारी शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना कर पाईं. इस दौरान, रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके समर्पण ने उन्हें प्रेरित किया और उनके अपने संकल्प को और मजबूत किया है. उनकी उपलब्धि यह दिखाती है कि पक्के विश्वास और दृढ़ संकल्प से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

रक्षा मंत्री ने बढ़ाया हौसला

रक्षा मंत्री ने कहा कि “मैं पूरे देश की तरफ से आप सभी का स्वागत करना चाहता हूं. आपने न केवल समुद्र को जीता है, बल्कि उन सभी को भी गलत साबित किया है, जो कहते थे कि हमारी बेटियां ऐसे मुश्किल अभियानों का हिस्सा नहीं बन सकतीं. आपने साबित कर दिया है कि शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती और नेतृत्व के गुण लिंग पर निर्भर नहीं करते. आज, भारत की हर बेटी आपको देख रही है और उसे पूरा भरोसा है कि वह भी समुद्र पार कर सकती है और पूरी दुनिया को जीत सकती है.

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This

Exit mobile version