गाजा में सीजफायर के बातचीत के बीच इजरायल का सबसे बड़ा हवाई हमला; मारे गए 200 लोग, बौखलाए हमास ने भी दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Israel Air Strikes: इजरायल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए सिलसिलेवार हवाई हमले किया है. जनवरी में युद्धविराम के प्रभावी होने के बाद से इजरायल द्वारा यह गाजा में अब तक का सबसे भीषण हमला है. फिलिस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है.

दरअसल, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि युद्धविराम को बढ़ाने के लिए वार्ता में कोई खास प्रगति न होने के कारण उन्‍होंने इस हमले को अंजाम दिया है. नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि ‘‘इजराइल अब सैन्य ताकत बढ़ाकर हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा.’’

हमास ने दी चेतावनी

वहीं, इजरायल द्वारा किए गए इस हमले के बाद हमास भी बौख्‍लाया हुआ है. ऐसे में उसने चेतावनी दी है कि इजरायल का ये हमला युद्ध विराम का उल्लंघन हैं और यह बंधकों के जीवन को खतरे में डाल सकता है.

फिर से संघर्ष जारी होने की आशंका

इजरायल द्वारा रातभर किए गए इस हमले ने एक बार फिर 17 माह से जारी संघर्ष को हवा दे दी है. वहीं, इस संर्घष में अब तक 48,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए है, जबकि गाजा तबाह हो गया. हालांकि इजरायल के इस कदम से हमास द्वारा बंधक बनाकर रखे गए लगभग 24 इजरायली नागरिकों के भविष्य के बारे में संशय की स्थिति पैदा हो गई है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे अब भी जीवित हैं.

हमास ने कही ये बात

एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक, इजरायल हमास के उग्रवादियों, इसके नेताओं और बुनियादी ढांचों पर हमला कर रहा है तथा हवाई हमलों से परे अभियान को और बढ़ाने की योजना बना रहा है. इस बीच हमास ने चेतावनी दी है कि इजरायल के इस ताजे हवाई हमलों ने उनके बीच हुए सीजफायर को तोड़ दिया है. उसने साथ ही धमकी भरे अंदाज में यह भी कहा कि इजरायल की इस हरकत ने बंधकों के भाग्य को खतरे में डाल दिया है.

इसे भी पढें:-Sunita Williams: अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद आज स्वदेश लौटेंगी सुनीता विलियम्स, NASA की तैयारियां पूरी

Latest News

Mahavir Jayanti 2026: दिल्ली विधानसभा में मनाई गई भगवान महावीर की 2625वीं जयंती, CM रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा में भगवान महावीर की 2625वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कई प्रमुख नेताओं और संतों ने भाग लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version