यरुशलमः भारतीय मजदूर का मर्डर, फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jerusalem Crime: इजरायल से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां काम करने वाले एक भारतीय व्यक्ति का खून से लथपथ शव यरूशलेम के कटामोन इलाके एक अपार्टमेंट में मिला है. पुलिस के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के फर्श पर पड़ा मिला और उसके चारों ओर खून फैला हुआ था.

मोरियाह पुलिस स्टेशन के प्रमुख युवल रूवेन ने बताया कि पुलिस को पीड़ित का शव घर में पड़ा हुआ मिला, जिसके चारों तरफ काफी खून फैला था.

पुलिस ने कहा कि मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है. इजरायली अधिकारियों ने अभी तक पीड़ित की पहचान जाहिर नहीं की है और मामले की आगे की जांच की जा रही है. जांच से आपराधिक पहलू का संकेत मिलता है.

पुलिस ने दक्षिणी शहर इलात के एक 31 वर्षीय व्यक्ति को हत्या में शामिल होने के शक में गिरफ्तार किया है. संदिग्ध को पूछताछ के लिए ले जाया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

सोमवार के दिन ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा? जानिए क्या है इसका कारण और व्रत के फायदें

Sawan Somwar 2026: सप्ताह के सातों दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से होता है. ऐसे...

More Articles Like This