Kolkata: पूर्व CM ममता के भतीजे अभिषेक के घर धमकी कोलकाता पुलिस, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kolkata: पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर सोमवार को कोलकाता पुलिस धमक पड़ी. उनके घर के बाहर भारी पुलिसफोर्स तैनात है. कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के बाद हुई है. अभिषेक बनर्जी को घर में अवैध निर्माण का नोटिस दिया गया था.

मालूम हो कि बनर्जी के घर तीन टीवी सेट थे, जिनसे CCTV कैमरों से निगरानी होती थी. इसके अलावा कई सामान भी थे, जिनसे सुरक्षा दी जाती थी. कोलकाता पुलिस की एक टीम आज उन सभी सामानों को खोलने के लिए अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची.

कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी की कथित तौर पर स्वामित्व वाली या सह-स्वामित्व वाली कई प्रॉपर्टीज के खिलाफ जांच शुरू की थी, जिसके तहत उनके 17 प्रॉपर्टीज को लेकर नोटिस जारी किए गए थे. इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने पत्र लिखकर अवैध निर्माणों के संबंध में नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा था. अभिषेक बनर्जी के आवास पर पुलिस के पहुंचने की लोगों में चर्चा हो रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: बड़ा मंगल पर इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This