Mathura: दिल्ली हाईवे पर हादसा, ट्रैक्टर-कैंटर की टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुराः यूपी के मथुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रविवार की सुबह यहां जैंत थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रैक्टर और कैंटर की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया.

शुगर मिल के सामने हुई दुर्घटना
घटना के संबंध में जैंत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि हाईवे पर रविवार सुबह साढ़े 6 बजे शुगर मिल के सामने एक ट्रैक्टर और कैंटर की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
पुलिस ने बताया कि मृतकों में ट्रैक्टर सवार पूरन सिंह निवासी बुलवाना होडल हरियाणा, उमेश निवासी सहार बरसाना मथुरा और कैंटर चालक प्रिंस सिंह निवासी आजमगढ़ शामिल हैं.

घायल धर्मेंद्र यादव निवासी महिपालपुर दिल्ली को घायल अवस्था में केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटन की जांच की जा रही है.

Latest News

भारतीय परिवारों की बचत 21.7% पहुंची, अर्थव्यवस्था को मजबूत: पंकज चौधरी

भारतीय परिवारों की बचत बढ़कर 21.7% हो गई है. सरकार के अनुसार इससे निवेश, उपभोग और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

More Articles Like This