Chor Panchak 2023: अब शुरू हो गए हैं ‘चोर पंचक’, हो जाएं सावधान, अगर ये गलतियां हुईं तो पड़ेगा भारी

Must Read

Panchak June 2023: हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य के लिए मुहूर्त निकाले जाते हैं. ताकि उस शुभ कार्य का अच्‍छा फल मिले. पंचक काल, भद्रा काल आदि में शुभ कार्य करना वर्जित होता है. इस समय में किए गए काम अशुभ फल देते हैं. पंचक 5 दिनों का समय होता है, जो हर महीने आता है और इस समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. आज 9 जून से पंचक शुरू हो गए हैं और 13 जून तक चलेंगे. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य ना करें. साथ ही कुछ सावधानी भी बरतें.

जानिए जून माह में कब तक रहेगा पंचक, कब होगा मांगलिक कार्य
आपको बता दें कि पंचक आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानि 9 जून की सुबह 6:02 बजे से शुरू हो चुके हैं और आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानि 13 जून की दोपहर 1:32 मिनट पर समाप्त होंगे. इन 5 दिनों में शुभ-मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. अगर मांगलिक हों, तो बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं.

पंचक काल में ना करें ये काम
पंचक काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य जैसे- विवाह, सगाई, मुंडन, घर की छत डलवाना, गृह प्रवेश जैसे काम नहीं करना चाहिए. पंचक काल में दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करना च‍ाहिए. पंचक के दौरान लकड़ी, लकड़ी का फर्नीचर, चारपाई, ईंधन आदि घर में नहीं लाना चाहिए. ऐसा करना बड़ा संकट लाता है.

जानिए कितने तरह के होते हैं पंचक
आपको बता दें कि जून माह में आज यानी 9 जून से चोर पंचक शुरू हो गए हैं. दरअसल, पंचक शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं. जानकारों की मानें तो जब पंचक शुक्रवार से शुरु हैं, तो इन्‍हें चोर पंचक कहते हैं. वहीं, धर्म-शास्त्रों में 5 तरह के पंचक के बारे में बताया गया है. अग्नि पंचक, चोर पंचक, राज पंचक, रोग पंचक और मृत्यु पंचक. आज चोर पंचक के साथ-साथ भद्रा काल भी रहेगा. बता दें कि इन पंचकों को अच्‍छा संयोग नहीं कहा जाता. वहीं, चोर पंचक में किसी तरह का महत्‍वपूर्ण लेन-देन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा व्‍यापार में निवेश या ऐसा कोई अहम काम नहीं करना चाहिए. वरना बुरा नतीजा मिल सकता हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This