UPPCL का बड़ा एक्शन: गोरखपुर में 85 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर गिरेगी गाज, कल से कटेगा कनेक्शन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prepaid Electricity Meter Dues: प्रीपेड बिजली मीटर रिचार्ज करने में लापरवाही बरतने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. विभाग ने साफ कर दिया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने मीटर का रिचार्ज नहीं कराया है, उनका बिजली कनेक्शन 13 मार्च से काट दिया जाएगा.

बिजली निगम के अनुसार जिले में वर्तमान समय में 85 हजार 125 उपभोक्ताओं पर करीब 3 करोड़ 6 लाख 11 हजार 85 रुपये बकाया हैं. इन सभी उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए संदेश भी भेजे जा रहे हैं.


पहले करोड़ों रुपये का था बकाया

जानकारी के मुताबिक एक मार्च को जिले में कुल 1 लाख 86 हजार 778 प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं पर लगभग 51 करोड़ 55 लाख 93 हजार 96 रुपये का बकाया दर्ज था. उस समय कई उपभोक्ताओं के बिल में बकाया राशि माइनस में दिखाई दे रही थी. बिजली विभाग के अभियंताओं ने अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा कराई. कई उपभोक्ताओं ने लाइन कटने के बाद खुद ही बकाया जमा कर दिया.


इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली

सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते गुरुवार को हरपुर अनंतपुर और गंगटही उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी.

विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि इस दौरान मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा.

वहीं राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी के अनुसार ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य के कारण राप्तीनगर फेस तीन और दूरदर्शन फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बंद रहेगी.


मुख्य अभियंता का बयान

“प्रीपेड मीटर वाले कनेक्शन पर बकाया नहीं रखना है. ज्यादातर उपभोक्ताओं ने रुपये जमा कर दिए हैं. बाकी उपभोक्ता भी गुरुवार को हर हाल में रुपये जमा कर बिल में दिख रहा माइनस खत्म करा दें. सभी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी दें.”

  • आशुतोष श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता

यह भी पढ़े: Mumbai LPG Crisis: कमर्शियल LPG की कमी से संकट, 40% रेस्टोरेंट प्रभावित; कई होटल बंद, मेन्यू में भी कटौती

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This