Skin Care: पिंपल, एक्‍ने से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये होममेड पील ऑफ मास्क, चमक उठेगा चेहरा  

Skin Care Tips: चमकती त्‍वचा की चाहत हर किसी को होती है. लेकिन बदलते मौसम के साथ ही स्किन भी रुखा और डल होने लगता है. साथ ही चेहरे पर पिंपल, एक्‍ने और कई तरह की स्किन प्रॉब्‍लम्‍स होने लगती है. इन समस्‍याओं से निजात पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कई तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट यूज करते हैं. इन प्रोडक्‍ट को यूज करने के बावजूद भी बेहतर रिजल्‍ट नहीं मिल पाता.

ऐसे में आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे पील ऑफ मास्क के बारे में बताएंगे, जिनको आप घर पर ही बना सकते हैं. घर पर बना पील ऑफ मास्क बाजार के प्रोडक्‍ट से बेहतर रिजल्‍ट दे सकता है. यह आपके स्किन के लिए सुरक्षित भी हो सकता है. घर पर बने पील ऑफ मास्‍क को यूज करने से कई तरह की स्किन प्रॉब्‍लम जड़ से खत्‍म हो जाएंगी. तो आइए इसके बारें में जानते है. 

नींबू-शहद पील ऑफ मास्क
यह पील ऑफ मास्‍क स्किन की कई समस्‍याओं को दूर करता है. नींबू और शहद दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए अच्‍छे होते है. नींबू-शहद पील ऑफ मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच फ्रेश नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच जिलेटिन लें. सभी को अच्‍छे से मिला लें. अब इसमें पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं. कुछ देर बाद इस मास्क को रिमूव कर लें. 

चारकोल पील ऑफ मास्क
घर पर चारकोल पील-ऑफ मास्क बनाने के लिए एक छोटे कटोरे में एक बड़ा चम्मच चारकोल पाउडर, एक बड़ा चम्मच बेंटोनाइट क्ले और एक बड़ा चम्मच जिलेटिन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. आप इसे चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं. ये त्वचा से अतिरिक्त ऑयल निकालने में मदद करता है.  

खीरा पील ऑफ मास्क
खीरे का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे खीरे का पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच जिलेटिन डालकर अच्‍छे से मिलाएं. अब इस पेस्ट को 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर मास्क हटा लें. 

Latest News

Mahashivratri 2026: जब भूत-प्रेत संग निकली महादेव की बारात, झुक गई थी पृथ्वी; महर्षि अगस्त्य ने संभाला संतुलन

Mahashivratri 2026: देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन एवं दिव्य पर्व आज श्रद्धा और आस्था...

More Articles Like This

Exit mobile version