Byju’s Crisis: एडटेक कंपनी बायजू के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, कंपनी के फाउंडर ने सैलरी को लेकर कही यह बात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Byju’s Crisis: एडटेक कंपनी बायजू के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है. कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप में शामिल यह कंपनी आज अपने कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पा रही है. यह जानकारी खुद कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने दी है. कंपनी की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि निवेशकों के साथ विवाद के चलते कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है. आइए जानते हैं कंपनी के फाउडंर ने सैलरी को लेकर क्या कहा?

Byju’s के फाउंडर ने कही ये बात

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन ने कहा, ‘बायजू अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है. राइट्स इश्यू से हमने जो पैसा जुटाया था, वह निवेशकों के साथ विवाद के चलते एक अलग अकाउंट में लॉक पड़ा है.’ बायजू अपने कर्मचारियों को अब तक फरवरी की सैलरी नहीं दे पाई है. एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच ने बायजू को आदेश दिया है कि जब तक निवेशकों के साथ विवाद का समाधान नहीं हो जाता है, जब तक कंपनी को राइट्स इश्यू से जुटाए गए फंड को एक अलग अकाउंट में रखना होगा. रवींद्रन ने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी में कहा कि हमने इस बारे में कई प्रयास किए.

लेकिन, हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. हम प्रयास कर रहे हैं कि 10 मार्च तक कर्मचारियों की उनकी सैलरी मिल जाए. उन्‍होंने आगे कहा, वह ऐसा करने में तभी समर्थ होंगे, जब कानून उन्हें ऐसा करने की इजाजत देगा. रवींद्रन का कहा है कि पिछले महीने कानूनी प्रक्रिया के कारण कंपनी को परेशानी का सामना करना पड़ा था और अब फंड होते हुए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कंपनी के निवेशको ने की थी ये मांग

23 फरवरी 2024 को कंपनी के कुछ निवेशकों ने बायजू की पेरेंट कंपनी Think & Learn को एक लेटर लिखकर इसके फाउंडर रवींद्रन को सीईओ के पद से हटाने की मांग की थी. इसके साथ ही कंपनी के निवेशकों ने रवींद्रन के परिवार के सदस्यों जैसे उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ और उनके भाई राजू रवींद्रन को भी सभी पद से हटाने की मांग की थी. इसके बाद 24 फरवरी को रवींद्रन ने यह साफ कर दिया कि वह कंपनी के सीईओ पद पर बने रहेंगे.

ये भी पढ़े: Maharashtra में Police कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 5 मार्च से

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version