Kaam Ki Baat: अपनाएं छोटी सी ट्रिक और एसी जैसी ठंडी हवा देने लगेगा कूलर, जान लीजिए

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kaam Ki Baat: जून के महीने की शुरुआत हो चुकी है. भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. देश के विभिन्न राज्य इस समय प्रचंड गर्मी के प्रकोप में हैं. तेज गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. कूलर और एसी के सामने ही रहना अच्छा लग रहा है. प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर के समय ऐसा मानों कूलर भी काम नहीं कर रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे आप कैसे अपने पुराने कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं.

वैसे तो गर्मी के सीजन में लोग पानी डालकर कूलर का उपयोग करते हैं, पर हम जिस ट्रिक के बारे में आपको बताने जा रहे है, उसके लिए आपको पानी के साथ दो चीजों की जरूरत होगी और आपका नॉर्मल कूलर एयर कंडीशनर बन जाएगा और ठंडी हवा देने लगेगा और कुछ देर में ही आपका कमरा शिमला जैसा ठंडा हो जाएगा.

कूलर में डालें आइस क्यूब्स

अगर आप नॉर्मल कूलर से शिमला जैसी ठंडी हवा लेना चाहते है, तो इसके लिए आपको पानी के साथ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी. ये दोनों चीज आपके किचन में ही उपलब्‍ध है. जिसमें पहली चीज, नमक है और दूसरी- बर्फ है. आप जब बर्फ व नमक को मिला देते हैं, तो उसका तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है. ऐसे में आप अगर किसी बर्तन में बर्फ और नमक मिलाकर कूलर की टंकी में रख देंगे, तो कूलर का पानी अपने आप बहुत ठंडा हो जाएगा और कूलर आपको शिमला जैसी ठंडी हवा देने लगेगा.

कम खर्च में कूलर देगा ठंडा हवा

सामान्‍य तौर पर बर्फ और नमक हर घर में उपलब्‍ध होता है. आपके पास अगर बर्फ नहीं भी है. तो आप परेशान न हो, क्योंकि आप बाजार से किलो के भाव में बर्फ खरीद कर कूलर की टंकी में इसे नमक के साथ यूज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kaam Ki Baat: आसानी से निकाल पाएंगे तत्काल टिकट, जान लीजिए सबसे अलग तरीका!

Latest News

Instagram-YouTube Tax News: सोशल मीडिया से कमाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, ITR-TDS और GST के ये नियम जानें

Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR, TDS, GST और Section 44AD के नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं. जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान.

More Articles Like This

Exit mobile version