New Rules from 1 August 2026: 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, LPG से लेकर तत्काल टिकट और ITR तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Rules from 1 August 2026: हर नए महीने की शुरुआत के साथ देश में कई नियमों में बदलाव होते हैं, जिनका असर आम लोगों की जेब, यात्रा, बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ता है. 1 अगस्त 2026 से भी कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग, क्रेडिट कार्ड के नियम, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) और CKYC 2.0 जैसे बड़े बदलाव शामिल हैं. अगर आपने इन नए नियमों की जानकारी नहीं ली, तो आपको अतिरिक्त खर्च या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं 1 अगस्त से लागू होने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में.

1. LPG सिलेंडर की नई कीमतें होंगी जारी

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. 1 अगस्त को भी नए रेट जारी किए जाएंगे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है. यदि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा होता है, तो होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की सेवाओं की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आम लोगों के मासिक बजट पर भी पड़ सकता है.

2. तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लागू होगा नया टोकन सिस्टम

रेल यात्रियों के लिए भी 1 अगस्त से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पश्चिम मध्य रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है.

इस व्यवस्था का उद्देश्य लंबी कतारों और धक्का-मुक्की को कम करना है.

  • एसी तत्काल टिकट के लिए सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक टोकन दिए जाएंगे.
  • नॉन-एसी तत्काल टिकट के लिए सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक टोकन वितरित किए जाएंगे.

टोकन मिलने के बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक करा सकेंगे.

3. क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग नियमों में हो सकता है बदलाव

1 अगस्त से कुछ बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े सर्विस चार्ज, रिवॉर्ड पॉइंट्स, फीस और अन्य नियमों में बदलाव कर सकते हैं. हालांकि यह बदलाव सभी बैंकों पर लागू नहीं होगा. इसलिए यदि आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर नए नियमों की जानकारी जरूर जांच लें.

4. ITR लेट फाइल करने पर देना होगा जुर्माना

वित्त वर्ष के लिए बिना जुर्माने के इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है. यदि कोई करदाता इस तारीख तक ITR दाखिल नहीं कर पाता है, तो 1 अगस्त से उसे बिलेटेड रिटर्न दाखिल करना होगा और आय के अनुसार लेट फीस एवं पेनल्टी का भुगतान करना पड़ सकता है. ऐसे में टैक्सपेयर्स को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द नियमों के अनुसार अपना रिटर्न दाखिल करें.

5. CKYC 2.0 सिस्टम होगा लागू

1 अगस्त से बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में ग्राहक सत्यापन को और सुरक्षित बनाने के लिए CKYC 2.0 (Central Know Your Customer) सिस्टम लागू किया जाएगा. इस नए सिस्टम के तहत ग्राहकों को 14 अंकों का एक यूनिक CKYC नंबर मिलेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बैंक, बीमा कंपनी या म्यूचुअल फंड जैसी अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं में बार-बार KYC दस्तावेज जमा कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक बार CKYC पूरा होने के बाद यही नंबर विभिन्न वित्तीय सेवाओं में उपयोग किया जा सकेगा.

आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर?

1 अगस्त से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे तौर पर आम लोगों के दैनिक जीवन से जुड़े हैं. एलपीजी की कीमतों में बदलाव से घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है. रेलवे के नए टोकन सिस्टम से तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है. वहीं क्रेडिट कार्ड, ITR और CKYC से जुड़े नए नियमों की समय रहते जानकारी रखना जरूरी है, ताकि किसी अतिरिक्त शुल्क, जुर्माने या असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़े: Plastic Currency in India: भारत में शुरू होगा प्लास्टिक नोटों का ट्रायल, क्या बंद हो जाएंगे कागजी नोट? सरकार ने दिया जवाब

Latest News

मशहूर ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ह्लुन सोलो का महज 27 की उम्र में निधन, आत्महत्या या संदिग्ध मौत? जांच जारी

Bangkok: थाईलैंड के मशहूर ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ह्लुन सोलो का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version