कहीं आप तो नहीं खा रहे प्लास्टिक के अंडे, नकली अंडे की धड़ल्ले से हो रही सप्लाई, ऐसे करें जांच!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plastic Egg Test: ठंड का सीजन आने में महज कुछ दिनों का समय बचा है. ऐसे में लोगों के खानपान में परिवर्तन आता है. ठंड के दिनों में लोग अंडे का सेवन करना पसंद करते हैं. अंडे को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. ऐसे में जब आपको पता चले कि जिस अंडे को आप बाजार से लेकर आ रहे हैं, वो नकली है या फिर प्लास्टिक से बना है तो क्या हो. ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें देखा गया है कि असली और नकली अंडों को पहचानने में लोगो को काफी परेशनायों का सामना करना पड़ा है. इतना ही नहीं नकली अंडे के सेवन से कई गंभीर बीमारियों के होने की संभावना होती है.

दरअसल, ठंड के दिनों में अंडों की खपत काफी बढ़ जाती है, ऐसे में डिमांड को पूरा करने के लिए नकली अंडे की सप्लाई होने लगती है. नकली अंडे रियल अंडे जैसा ही दिखता है, लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक है. जानकारों का कहना है कि नकली अंडे प्लास्टिक और केमिकल से मिलकर बनाए जाते है. ऐसे अंडो के प्रयोग से हमे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है. आज के इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि आप नकली और असली अंडे में कैसे अंतर कर पाएंगे.

ऐसे करें जांच

  • असली अंडे चिकने तो, वहीं नकली अंडे खुरदुरे होते हैं.
  • अंडे को आग के पास ले जाने के पास वो उसमे से गंध आने लगती है.
  • अगर अंडे की सफेदी और जर्दी अच्छी तरह से मिल जाए तो इसका मतलब है कि अंडा नकली है.
  • नकली अंडें का उपरी सतह काफी हार्ड होता है और असली अंडा थोड़ा सॉफ्ट होता है.
  • नकली अंडे पानी में डूबता नहीं बल्कि तैरते हैं.

ना करें नकली अंडे का सेवन
आपको बता दें कि नकली अंडे खाने से जान जाने तक का खतरा बना शरीर में खून बनने की क्षमता कम हो जाती है, जिस वजह से एनीमिया रोग होने होने की संभावना होती है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version