PM Kisan Yojana 22th Installment: किसानों को जल्द मिल सकती है 2000 रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Kisan Yojana 22th Installment: देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक प्रमुख योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है.

हर चार महीने में किसानों के खाते में 2000 रुपये की एक किस्त ट्रांसफर की जाती है. अब देशभर के करोड़ों किसान इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.


📅 कब जारी हो सकती है 22वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जा सकती है. माना जा रहा है कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार दौरे पर जा सकते हैं.

यहां एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की जा सकती है और इसी मंच से किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की अगली किस्त ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.


📱 ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको इस बार किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं, तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

पहला स्टेप

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें

दूसरा स्टेप

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो Know Your Registration Number विकल्प पर क्लिक करके इसे प्राप्त कर सकते हैं
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरें

तीसरा स्टेप

  • अब Get Data या Get Detail विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिखाई देगा और आप जान पाएंगे कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं

📊 किन किसानों को नहीं मिल सकती किस्त?

कुछ किसानों को किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है अगर उन्होंने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं.

  • e-KYC पूरी नहीं है
  • बैंक खाते की जानकारी गलत है
  • आधार लिंक नहीं है
  • जमीन के दस्तावेज सत्यापित नहीं हैं

ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी जानकारी अपडेट कर लें.

Latest News

International Womens Day: नारी तुम हो दुर्गा…, इन संदेशों के जरिए स्‍पेशल ले‍डीज को दें महिला दिवस की शुभकामनाएं

International Womens Day 2026: महिलाओं को खास महसूस करवाने के लिए वैसे तो किसी खास दिन की जरूरत नहीं...

More Articles Like This