Winter Vacation: सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Winter Vacation: सर्दी के सीजन को घूमने के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है. इस मौसम में घूमने का अपना एक अलग ही मजा होता है. यही कारण है कि इस सीजन में लोग वेकेशन का प्लान बनाते हैं. सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए लोग अक्सर ऐसी जगह चुनते हैं, जो जानी-मानी होती हैं. लेकिन, इन जगहों पर काफी भीड़ होती हैं, जो आपके वेकेशन का मजा खराब कर देती है. ऐसे में आप भी अगर इस विंटर सीजन में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसी जगहों पर जाना बेहतर होगा, जिनके बारे में आपने कम ही सुना हो. आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां सुकून के साथ आप अपना वेकेशन बिता सकते हैं.

नाइग्रा फॉल्स (अमेरिका)
अगर आप विदेशों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आप नाइग्रा फॉल्स जा सकते हैं जो कनाडा के पास स्थित एक बहुत खूबसूरत वाटर फॉल है. ये एक नेचुरल वंडर है, जो बहुत सालों से टूरिज्म के लिए टॉप पर बना हुआ है.

बिन बेन (लंदन)
अगर आपकी ख्वाहिश लंदन और पेरिस घूमने की है. तो ऐसे में आप लंदन स्थित बिन बेन और लंदन ब्रिज दो जगहों के सैर पर जा सकते हैं. यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी. साथ ही यहां का स्नो फॉल और न्यू ईयर सेलिब्रेशन आपके दिल को लुभाएगा, जिसे आप लंबे समय तक याद रखेंगे.

गंगटोक (इंडिया)
बादशाहों का शहर गंगटोक, जोकि हमेशा अपनी हरियाली, शांत ऊंची झीलों, रंग-बिरंगे मठों, तरह-तरह के जीव-जंतुओं और प्राकृतिक सुंदरता से न सिर्फ बौद्ध तीर्थयात्रियों. बल्कि, पर्यटकों से लेकर ट्रैकर और हनीमुन पर जाने वाले लोगों के लिए भी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र है, जहां हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ जरुर है.

औली (उत्तराखंड)
उत्तराखंड के चमोली में स्थित औली भारत में स्कीइंग की राजधानी है, जो वास्तव में भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. यहां की नंदा देवी, माना पर्वत और नीलकंठ पर्वत की शानदार चोटियां देखने लायक हैं.

ये भी पढ़े: Android Tips: डिलीट हो गए हैं फोन से फोटो-वीडियो, तो परेशान होने के बजाए तुरंत करें ये काम

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version