World Environment Day 2023: कब हुई थी विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत? जानें इतिहास, उद्देश्य और थीम

World Environment Day 2023: देशभर में आज (5 जून) को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जा रहा है. इस दिन को मनाने का मुख्‍य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है. हालांकि, औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रहा है. इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव हो रहा है. पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है. आइए जानते हैं पर्यावरण दिवस मानने का उद्देश्य, इतिहास इस वर्ष की थीम…

पर्यावरण दिवस का इतिहास

आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाने की शुरुआत साल 1972 में हुई थी. 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया था, तब से हर साल इस दिन को पूरे विश्‍व में मनाया जाने लगा.

पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते प्रकृति पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है. जिसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके.

पर्यावरण दिवस की थीम
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) 2023 की थीम “Solutions to Plastic Pollution” है. आपको बता दें कि यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version