भारत और वेस्टइंडीज में होगी टक्कर, चोट के बावजूद पहला वनडे सीरीज खेलेंगे कप्तान शुभमन गिल

Thiruvananthapuram: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं. रविवार से इस सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि शुभमन गिल को कोई गंभीर चोट नहीं है और वह रविवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच में खेलने के लिए फिट हैं. भारत- वेस्टइंडीज की टीमें 27 सितंबरए 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को वनडे सीरीज के तीन मैच खेलेंगी.

पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज

इसके बाद 6-17 अक्टूबर के बीच पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है. शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक उछलती हुई गेंद से गिल की दाहिनी कोहनी पर चोट लगी थी. इसके बाद मैदान पर दाएं हाथ के बल्लेबाज का करीब 20 मिनट तक इलाज चलाए जिसके बाद वह नेट्स में थ्रोडाउन खेलने के लिए लौटे. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि वह ठीक हैं और खेलने के लिए तैयार हैं.

सिलेक्शन की उलझनों पर भी बात

कोटक ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने आ रही लगातार सिलेक्शन की उलझनों पर भी बात की. इस दौरान उन्होंने युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बारे में भी बात की, जो सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद अक्सर टीम से बाहर रहते हैं. गिल और रोहित शर्मा की मौजूदगी के कारण जायसवाल को ज्यादातर समय बाहर ही रहना पड़ा है. कोटक ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा और कई खिलाड़ियों के अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से हो रहा है.

वह बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक

जायसवाल के बारे में हम सभी जानते हैं कि वह बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं. वह टीम का हिस्सा हैं और सपोर्ट स्टाफ के तौर पर हम जाहिर तौर पर उनकी स्किल्स, प्रैक्टिस और मानसिक दृष्टिकोण का ध्यान रखते हैं और गौतम (गंभीर) भी उनसे काफी बात करते हैं, लेकिन कभी-कभी, मान लीजिए कि अगर तीन बहुत अच्छे विकेटकीपर हैं, तो उनमें से सिर्फ एक ही खेलेगा. इसलिए, ऐसा नहीं है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है. मुझे बस लगता है कि यह खेल का हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें. पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

Latest News

Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की बैंक हड़ताल टली, क्या आज खुले रहेंगे बैंक या रहेगी छुट्टी? जानें पूरी जानकारी

Bank Strike Cancelled: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल...

More Articles Like This

Exit mobile version