वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बने विराट, तोड़ा मो. अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में विराट ने भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है. विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ 44वां वनडे मैच खेल रहे हैं. वहीं, अब मोहम्मद अजहरुद्दीन 43 वनडे के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

ग्रीनफील्ड में वनडे सीरीज की शुरुआत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे सीरीज की शुरुआत हुई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली और अजहरुद्दीन के बाद कपिल देव (42), राहुल द्रविड़ (40) और महेंद्र सिंह धोनी (39) हैं. अजहरुद्दीन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे अक्टूबर, 1998 में खेला था.

चंद्रपॉल के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास शिवनारायण चंद्रपॉल के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका है. भारत-पाकिस्तान के बीच संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड चंद्रपॉल के नाम है. चंद्रपॉल ने 1994 और 2009 के बीच भारत-वेस्टइंडीज के 46 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे. ऐसे में विराट कोहली सीरीज के सभी तीन वनडे खेलते हैं तो वह चंद्रपॉल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद और वसीम अकरम के नाम है. अकरम और मियांदाद दोनों ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 64-64 वनडे खेले हैं. वहीं, सीरीज के पहले वनडे मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज से टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2027 के लिए अपने अभियान की भी शुरुआत कर रही है.

इसे भी पढ़ें. कांगो में हादसा: लेक किवु में नाव पलटी, 12 की मौत, कई लापता, तलाश जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version