वनडे में जिम्बाब्वे के सबसे बड़े बल्लेबाज बने ब्रेंडन टेलर, तोड़ा दिग्गज एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड

New Delhi: जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में 99 रनों से हरा दिया. जिम्बाब्वे की इस जीत के साथ ही ब्रेंडन टेलर ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया. वनडे क्रिकेट में टेलर जिम्बाब्वे की तरफ से अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज एंडी फ्लॉवर को पीछे छोड़ा है. वनडे में ब्रेंडन टेलर के अब 6837 हो गए हैं. उन्होंने ये उपलब्धि अपने 211वें मैच में हासिल किया, जिसमें 11 शतक और 40 अर्धशतक शामिल है.

वनडे क्रिकेट में 6786 रन बनाए

वहीं, एंडी फ्लॉवर ने जिम्बाब्वे के लिए वनडे क्रिकेट में 6786 रन बनाए. एंडी अपने समय में दुनिया के एक बेहतरीन बल्लेबाज में रहे हैं. पूरे करियर में एंडी फ्लॉवर जिम्बाब्वे के लिए 213 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4 शतक और 44 अर्धशतक भी जड़े. वनडे के अलावा एंडी ने टेस्ट में भी दमदार खेल दिखाया है. उनके टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 63 मैचों में 4794 रन बनाए हैं.

टेलर और इर्विन जिम्बाब्वे की जीत के हीरो

त्रिकोणीय सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ टेलर और इर्विन जिम्बाब्वे की जीत के हीरो रहे. मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. हालांकि, बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सिर्फ 24 रन पर टीम ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से फिर टेलर और इर्विन ने पारी को संभाल लिया. ब्रेंडन टेलर ने 101 गेंद मे 81 रनों की पारी खेली, जबकि इर्विन ने 106 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा जिम्बाब्वे की तरफ से और कोई भी बल्लेबाज अपना दम नहीं दिखा पाए.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप

जिम्बाब्वे के खिलाफ 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई. बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी में 33.4 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई. टीम की तरफ से तंजीद हसन ने 38 गेंद में 46 रन बनाए. वहीं, जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. बता दें कि बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के अलावा इस त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान की है.

इसे भी पढ़ें. ईरान ने पड़ोसियों पर नहीं किया हमला बल्कि देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना- अराघची

Latest News

रूस से भारत का कच्चे तेल का आयात 13% घटा, कीमतों में उछाल से मॉस्को की कमाई बढ़ी

भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात सितंबर 2026 में 13 प्रतिशत घट गया. बढ़ती तेल कीमतों और...

More Articles Like This

Exit mobile version