श्रीलंका में मची तबाही, बाढ़ और भूस्खलन में 15 लोगों की मौत, 4.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka: श्रीलंका में तेजी से बदलते मौसम ने लोगों पर कहर बरपाया है. जानकारी के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बने गहरे दवाब के प्रभाव से श्रीलंका में मौसम की प्रतिकूल स्थिति पैदा हो गई है. खराब मौसम के वजह से 15 लोगों की जान चली गई है. आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने जानकारी दी कि ऐसे प्रतिकूल मौसम स्थिति के चलते बाढ़, तूफान और भूस्खलन से जन-जीवन अस्त-व्‍यस्‍त हो गया है. तेजी से बदलते मौसम ने 15 लोगों की जान ले ली है. वहीं अभी मौसम के और खराब होने की संभावना है.

15 लोगों की मौत  

आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि देश में बाढ़, तेज हवाओं और भूस्खलन से 4.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है. डीएमसी ने बताया कि पूर्वी प्रांत में सबसे अधिक 10 मौतें हुईं है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी प्रांत में तबाही मचाने वाला चक्रवाती तूफान शनिवार को बाद में भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा. इसके बाद देश में मौसम की स्थिति में सुधार होने की संभावना है.

100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर, उत्तर मध्य और पूर्वी त्रिंकोमाली जिलों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है. देश के कुछ हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवा चल सकती है. इस बीच, पुलिस ने बताया कि उसने पूर्वी शहर समनथुराई में ट्रैक्टर पर जाते समय बाढ़ के वजह से हुई छह छात्रों की मौत के मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है. प्रधानाचार्य ने बस नहीं होने के वजह से छात्रों को ट्रैक्टर से जाने के लिए कहा था.

ये भी पढ़ें :-  India vs Australia Test: ऐसा क्या हुआ जो ऑस्ट्रेलिया के PM बने कमेंटेटर, पहुंच गए ड्रेसिंग रूम

Latest News

नई शुरुआत से लेकर पूजा तक…दशहरे पर कौन-से काम करना शुभ, जानें मान्यताएं

Dussehra 2026: दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम...

More Articles Like This

Exit mobile version