PAK में 70 साल के हकीम ने 22 साल की युवती से किया निकाह, ट्रोल होने के बाद तोड़ी चुप्पी, बोले-केवल…

Islamabad: पाकिस्तान में 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से निकाह किया है. 48 साल छोटी युवती से निकाह के बाद हकीम बाबर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. एक तरफ लोग इस उम्र के अंतर को लेकर आलोचना कर रहे हैं तो वहीं यह जोड़ा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बेहद खुश है.

इंसान को दिल से जवान होना चाहिए

पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद हकीम बाबर ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इंसान को उम्र से नहीं बल्कि दिल से जवान होना चाहिए. बाबर के मुताबिक यह रिश्ता केवल समझौता नहीं बल्कि प्यार और आपसी सहमति की मिसाल है. बाबर ने बताया कि यह शादी अरेंज और लव मैरिज का मिला-जुला रूप है.

पहले से तलाकशुदा थीं पत्नी

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी पत्नी पहले से तलाकशुदा थीं. बाबर का मानना है कि छिपकर रिश्ते रखने के बजाय सम्मानजनक तरीके से निकाह करना बेहतर है. 22 साल की दुल्हन ने भी अपने पति का पूरा साथ दिया. उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि अगर आपको ऐसा साथी मिल जाए जो आपकी परवाह करता हो तो उम्र मायने नहीं रखती.

आलोचनाओं से नहीं पड़ता कोई फर्क

उन्हें सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता और वे अपने फैसले पर अडिग हैं. शादी के बाद इस जोड़े ने अपने भविष्य के लिए बड़े प्लान बनाए हैं. ईद के बाद यह जोड़ा सऊदी अरब जाएगा, ताकि अपनी नई शुरुआत के लिए दुआ मांग सके. उमराह के बाद हकीम बाबर अपनी पत्नी के साथ नीदरलैंड्स में हनीमून मनाने की योजना बना रहे हैं.

48 साल के विशाल अंतर को लेकर सवाल

इस निकाह ने इंटरनेट को दो धड़ों में बांट दिया है. जहां कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सच्चे प्यार का नाम दे रहे हैं. वहीं कई लोग 48 साल के विशाल अंतर को लेकर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि बाबर और उनकी पत्नी इन बातों को दरकिनार कर अपनी खुशियों में मग्न हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘अगर मैं नहीं होता तो पाक PM मर जाते…’, आखिर ट्रंप ने किससे बचाई शहबाज शरीफ की जान

Latest News

RBI New Rules: विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने आसान किए विदेशी पेमेंट के नियम

RBI New Rules: अगर आप विदेश में बैठे क्लाइंट्स के लिए काम करते हैं या आपकी कंपनी विदेश से...

More Articles Like This

Exit mobile version