मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन, शानदार अभिनय से बनाई अपनी पहचान, पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी!

France: मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस इतालवी क्लाउडिया कार्डिनल का निधन हो गया है. 87 वर्षीय इतालवी ने फ्रांस के नेमॉर्स स्थित अपने घर में 23 सितंबर को अंतिम सांस ली. उन्होंने इटली और हॉलीवुड फिल्मों में शानदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई. उनकी मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. क्लाउडिया ने 1960 और 70 के दशक में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं और दुनिया भर में लाखों लोगों का दिल जीता.

एजेंट लॉरेंट सेवरी ने की इस खबर पुष्टि

उनकी क्लासिक फिल्मों ‘द लेपर्ड’, ‘8½’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन द वेस्ट’ में निभाए गए किरदारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. क्लाउडिया कार्डिनल के एजेंट लॉरेंट सेवरी ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि क्लाउडिया का निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ है. वह अपने नेमॉर्स स्थित घर में फिल्म निर्माता पास्क्वाले स्क्विटिएरी के साथ रहती थीं.

सार्वजनिक जीवन से दूर हो गई थीं कार्डिनल

साल 2019 में हिप सर्जरी के बाद से वह सार्वजनिक जीवन से दूर हो गई थीं. हालांकि, उनकी किसी लंबी बीमारी की कोई खबर नहीं थी. क्लाउडिया कार्डिनल ने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ट्यूनीशिया में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता, जिसके बाद उन्होंने इतालवी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.

एक सिसिली लड़की का निभाया था किरदार

उन्होंने 1958 की कॉमेडी फिल्म ‘बिग डील ऑन मैडोना स्ट्रीट’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक सिसिली लड़की का किरदार निभाया था. इस फिल्म का निर्माण फ्रेंको क्रिस्टाल्डी ने किया था जो बाद में उनके पहले पति बने.

इसे भी पढ़ें. वैज्ञानिकों ने खोजा लिवर कैंसर का इलाज, एक साधारण सा फल बनेगा आपके लिए संजीवनी!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version