पूर्व PM इमरान खान के लिए आर-पार की लड़ाई: PTI ने शुरू किया इस्लामाबाद मार्च

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PTI Protest: सरकार के साथ बातचीत विफल होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद की ओर मार्च शुरू किया. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी ने लक्की मरवत के गांदी चौक से मार्च की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि वह 8 अक्टूबर को तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का काफिला खैराबाद पहुंचने के बाद अगली कार्रवाई की घोषणा करेंगे.

बातचीत के दौरान पार्टी की प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई

इससे पहले पीटीआई और सरकार के बीच बातचीत के दौरान पार्टी की प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें जेल में बंद खान से तत्काल मुलाकात कराना और उन्हें ऐसे अस्पताल में स्थानांतरित करना शामिल है, जहां निजी चिकित्सक उनकी जांच और इलाज कर सकें. बातचीत का पहला दौर शुक्रवार को हुआ था.

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं और बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका. PTI ने खान को अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की थी, जबकि सरकार चाहती थी कि पार्टी 4 अक्टूबर का अपना प्रदर्शन रद्द कर दे. सरकार के वार्ताकारों और खान की पार्टी के नेताओं के बीच बातचीत का दूसरा दौर शनिवार को शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ और कई घंटे तक चला.

बिना किसी समझौते के खत्म हुई बातचीत 

रविवार सुबह यह बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हुई. पीटीआई ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक मार्च की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसे 4 अक्टूबर तक टाल दिया गया था. खान 2023 से जेल में हैं और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार तथा हिंसा भड़काने से जुड़े आरोपों सहित 100 से अधिक मामले दर्ज हैं. वह रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

संघीय सरकार ने प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद में प्रवेश करने से रोकने के लिए पहले ही अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए थे और राजधानी की ओर जाने वाली सड़कों पर जहाजों के कंटेनर रख दिए थे. इसके अलावा, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने लाहौर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी को चेतावनी दी कि अगर जारी राजनीतिक गतिरोध के दौरान किसी की जान जाती है तो उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सरकार अदालत के आदेशों का किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं होने देगी. उन्होंने मीडिया से कहा, “अगर एक भी व्यक्ति की जान जाती है, तो सोहेल आफरीदी जिम्मेदार होंगे.” गृह मंत्री ने कहा कि सरकार न्यायिक आदेशों के किसी भी उल्लंघन की अनुमति नहीं देगी और राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के किसी भी फैसले को लागू करेगी.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This

Exit mobile version