फिलीपींस के आसमान में आधी रात को दिखा अद्भुत नजारा, सक्रिय ज्वालामुखी से टकराया उल्कापिंड

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Active Volcano: फिलीपींस के आकाश में सोमवार रात आसमान से अंधेरे को चीरता उल्कापिंड सक्रिय मायोन ज्वालामुखी से टकराता दिखा. जिसके बाद इस घटना को कैमरे कैद कर लिया गया. फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (फिवोल्क्स) यानी ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान के मुताबिक, 25 मई को मायोन ज्वालामुखी की ढलानों के ऊपर से एक उल्का पिंड (मेटियोर) गुजरते हुए रिकॉर्ड किया गया.

आकाश में दिखा गजब का नजारा 

फिवोल्क्स ने बताया कि उसके लिग्नॉन हिल आईपी कैमरे ने रात करीब 10:33 बजे ज्वालामुखी की उत्तरी ढलानों के ऊपर इस घटना को कैद किया. जिसमें ज्वालामुखी के पीछे से एक दुर्लभ हरे रंग का उल्कापिंड तेजी से गुजरता हुआ देखा जा सकता है; इससे आकाश में गजब का नजारा दिखा.

बता दें कि पहले से ही सक्रिय ज्वालामुखी से पिछले 140 दिनों से लगातार लावा निकल रहा हैं. ऐसे में रात को भी ज्वालामुखी से कुछ छोटे-छोटे विस्फोट भी हुए, जिनसे गर्म राख, गैस और पत्थर तेजी से नीचे की तरफ बहने लगे. फिवोल्क्स के मुताबिक शाम करीब 7:20 और 7:26 बजे राख और गर्म मलबे के तेज बहाव देखे गए, जबकि 7:25 बजे हल्का विस्फोट हुआ, जिसमें चमकदार लावा ऊपर उछला.

ज्वालामुखी पर अलर्ट लेवल 3 लागू

फिलहाल, ज्वालामुखी पर अलर्ट लेवल 3 लागू है. अर्थात ज्वालामुखी में हलचल बढ़ी हुई है और कभी भी खतरनाक विस्फोट हो सकता है. इसलिए लोगों को ज्वालामुखी के आसपास 6 किलोमीटर के खतरे वाले क्षेत्र में जाने से मना किया गया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version