सतर्क रहें, सावधान रहें… सऊदी में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने से बचें

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Advisory for Indians in Saudi Arabia: सऊदी अरब में मौजूदा हालातों को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे लोगों से सावधान रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और जरूरी होने पर घरों के अंदर रहने की अपील की है. साथ ही मौजूदा घटनाक्रम से जुड़े वीडियो और खबरों को बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर शेयर करने या रीपोस्ट करने से बचने की सलाह दी गई है.

इस एडवाइजरी में भारतीय दूतावास ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें. दूतावास के मुताबिक, रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास का कामकाज सामान्य रूप से जारी है. वीएफएस के माध्यम से दी जाने वाली आउटसोर्स सेवाएं भी पहले की तरह चल रही हैं. वहीं, जरूरत पड़ने पर आगे नई एडवाइजरी जारी की जाएगी.

दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन 

दूतावास ने स्पष्ट किया कि प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र की 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन सक्रिय है. सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय किसी भी जरूरी मदद के लिए टोल-फ्री नंबर 8002471234 पर संपर्क कर सकते हैं. ताजा जानकारी के लिए भारतीय नागरिकों को दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़े रहने की सलाह दी गई है, जिनमें एक्स पर @IndianEmbRiyadh, फेसबुक पर IndiainSaudiArabia, इंस्टाग्राम पर indianembriyadh और लिंक्डइन पर Embassy of India in Riyadh शामिल हैं.

भारत ने क्यों जारी की एडवाइजरी?

इसी बीच, भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले की भी कड़ी निंदा की है, जिसमें में 12 लोगों की मौत हुई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए है. इस हमले का असर हवाई अड्डे के उस परिसर पर पड़ा, जहां टर्मिनल 3 और 4 स्थित हैं, जिसका इस्तेमाल घरेलू उड़ानों के लिए किया जाता है. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में चार सऊदी नागरिक और दो बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे. इसके अलावा फिलिस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के नागरिकों के भी हताहत होने की जानकारी सामने आई.
Latest News

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार, T20 सीरीज पहले सेंटनर ने तेज गेंदबाज को बताया ‘चुनौती’

Christchurch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है. पहला टी20...

More Articles Like This

Exit mobile version