अफगानिस्तान में बंद दो अमेरिकियों को रिहा करेगा तालिबान, विदेश मंत्रालय ने जारी की सूचना

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कैदियों की अदला-बदली में दो अमेरिकियों को रिहा करने की सूचना जारी की. हालांकि उन्‍होंने दोनों कैदियों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्‍होंने ये जरूर बताया है कि इन दोनो कैदियों को खान मुहम्‍मद नाम के कैदी के बदले रिहा किया जा रहा है.

काबुल में तालिबान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, खान मोहम्मद को दो दशक पहले पूर्वी अफगानिस्तान के प्रांत नांगरहार में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वो कैलिफोर्निया की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

लंबे समय तक चली बातचीत का परिणाम

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच हो रही ये अदला-बदली अमेरिका के साथ लंबे समय तक चली सकारात्मक बातचीत का परिणाम है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि किसी भी समस्‍या को संवाद के माध्यम से हल करने का यह एक अच्छा उदाहरण है. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ‘‘द इस्लामिक अमीरात, अमेरिका की ओर से उठाए गए उन कदमों को सकारात्‍मक रूप में देखता है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने और विकास में मदद करते हैं.

इसे भी पढें:-लॉस एंजिलिस में अब भी आग का खतरा, तेज हवाओं ने बढ़ाई चिंता: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे इस क्षेत्र का दौरा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This