PAK का अफगानिस्तान में मिसाइल से हमला, बड़े कारोबारी बाजार में भीषण आग से मचा हड़कंप

Must Read

Kabul: पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके तोरखम में भारी गोलाबारी की. इससे एक बड़े व्यावसायिक बाजार में आग लग गई. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 4 बजे कई गोले बाजार के पास गिरे, जिससे आग भड़क उठी और तेजी से दुकानों में फैल गई.

पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी आग

तोरखम के मेयर Mawlawi Abdullah Mustafa ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां, नगर निगम के पानी के टैंकर, स्थानीय स्वयंसेवक, लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन देर तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी. उधर, पाकिस्तान का कहना है कि यह अभियान अफगान बलों की बिना उकसावे की गोलीबारी के जवाब में चलाया जा रहा है.

नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने मांग की है कि सीमा के पास रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई जाए. उनका कहना है कि लगातार हो रही हिंसा से पहले से ही कमजोर सीमा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां और आजीविका गंभीर खतरे में पड़ रही हैं. Khaama Press की रिपोर्ट के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि बाजार की 150 से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं.

300 मिलियन अफगानी मुद्रा का नुकसान

बाजार परिसर के मालिकों के अनुसार, इस हादसे में लगभग 300 मिलियन अफगानी मुद्रा का आर्थिक नुकसान हुआ है. Torkham Border Crossing अफगानिस्तान और Pakistan के बीच सबसे व्यस्त व्यापारिक मार्गों में से एक है. यह मार्ग दोनों देशों के बीच सामान और लोगों की आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

झड़पों में 30 पाकिस्तानी सैनिक मारे

इस घटना से पहले अफगानिस्तान के Taliban प्रशासन ने दावा किया था कि सीमा पर हुई झड़पों में 30 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. तालिबान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता Enayatullah Khwarazmi के अनुसार, यह लड़ाई Durand Line के पास Shorabak District (कंधार प्रांत) में हुई थी.

पाकिस्तान की पांच सैन्य चौकियों पर कब्जा

तालिबान का दावा है कि उनके लड़ाकों ने पाकिस्तान की पांच सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया और एक चौकी को विस्फोटकों से उड़ा दिया. बताया गया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा 21 फरवरी को अफगान क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद शुरू हुई. अफगान हमलों के जवाब में पाकिस्तान ने  ‘ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक’ (Operation Ghazab lil-Haq) शुरू किया है.

इसे भी पढ़ें. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: CM योगी बोले- धरती पर जगह नहीं मिलेगी बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को

Latest News

30 April 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This