अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: CM योगी बोले- धरती पर जगह नहीं मिलेगी बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रोजगार महाकुंभ 2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों में खूब आत्मविश्वास होता है. उन्हें समान अवसर मिलने चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सुरक्षा मिले. प्रदेश में अब कानून का राज है. बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी. अगर किसी शोहदे ने बेटियों से अभद्रता की तो चौराहे पर यमराज के दूत उसका टिकट काटने के लिए बैठे हैं.

सुमंगला योजना से प्रदेश की 27 लाख बेटियां लाभांवित

सीएम योगी ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश की करीब 27 लाख बेटियां लाभांवित हो रही हैं. अब बेटियां किसी पर बोझ नहीं हैं. बेटी पैदा होती है और उसका नाम रजिस्टर में चढ़ता है तो उसके अकाउंट में पैसे आ जाते हैं. अब बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी.

सीएम योगी ने की बेटियों को पढ़ाने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों को विकास के समान अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी, जो कि अब 44 हजार से अधिक हो गई हैं. सीएम योगी ने कहा कि बेटियों में अब खूब आत्मविश्वास है. उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को पढ़ाने की अपील की है.

Latest News

भारत ने जीता T20 World Cup 2026, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से दी मात

IND vs NZ Final में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रन बनाए थे.

More Articles Like This