न्यूजीलैंड के मंत्री ने पीयूष गोयल संग देखी ताज की खूबसूरती, खिंचवाई तस्वीरें, सोमवार को होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

Must Read

Agra: द्विपक्षीय व्यापार समझौता से पहले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के वाणिज्य मंत्री टॉड मैक्ले ने रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के आगरा में पहुंचकर ताजमहल को देखा. इस दौरान दोनों मंत्रियों की पत्नियों ने भी ताज का दीदार किया. करीब दो घंटे ताजमहल में रहे और गाइड नितिन सिंह से इसके इतिहास की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौता

मंत्री गोयल ने बताया कि मैक्ले और उनकी पत्नी ताजमहल देखने के इच्छुक थी. उन्होंने कहा कि सोमवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता होगा, जो आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा. गोयल ने कहा कि समझौते के तहत भारत से बिना टैक्स के सामान न्यूजीलैंड भेजा जा सकेगा. इससे आगरा के चमड़ा कारोबार समेत विभिन्न उद्योगों को फायदा होगा.

मैक्ले का भारत में किया था स्वागत 

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ट्रेड और इन्वेस्टमेंट मंत्री टॉड मैक्ले का भारत में स्वागत किया था. मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि उन्हें टॉड मैक्ले का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि इससे भारत और न्यूजीलैंड के आर्थिक रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल 2026 को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड एफटीए साइनिंग से पहले यह दौरा दोनों देशों के भरोसे, साझा मूल्यों और आर्थिक विकास के एक जैसे विजन को दिखाता है.

दोनों देशों को व्यापार बढ़ाने में फायदा

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पहले ही कहा था कि इस समझौते से दोनों देशों को व्यापार बढ़ाने और बाजार तक बेहतर पहुंच मिलने में फायदा होगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि हम सोमवार को भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन करेंगे. एक वीडियो संदेश में लक्सन ने बताया कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के एक्सपोर्टर्स को भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, खासकर उन कंपनियों को जो नावों में इस्तेमाल होने वाले मरीन जेट सिस्टम बनाती हैं और जिन्हें 70 से ज्यादा देशों में भेजा जाता है.

इसे भी पढ़ें. US में किसी भी राष्ट्रपति के लिए क्या है ‘ब्लैक अप्रैल’? ट्रंप ने खोला राज, 161 साल पुरानी घटना का जिक्र कर चौंकाया

Latest News

27 April 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 April 2026 Ka Panchang: 27 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़...

More Articles Like This