एक बार फिर से अल्जीरिया के राष्ट्रपति बनें अब्देलमदजीद तेब्बौने, 94.7 प्रतिशत मतों से हुए विजयी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Algeria Presidential Election: अल्जीरिया में एक बार फिर से अब्देलमदजीद तेब्बौने राष्ट्रपति बने है. अल्जीरिया में कम मतदान और चुनाव में अनियमितताओं के दावों के बीच तेब्बौने भारी मतों से विजयी हुए है. हालांकि चुनाव में काफी कम मतदान होने से लोगों के बीच नतीजों को लेकर विसंगतियां नजर आ रही थीं. लेकिन अब सबकुछ साफ हो गया है.

देश के स्वतंत्र चुनाव प्राधिकरण ने ऐलान किया कि तेब्बौने ने शनिवार को हुए मतदान में 94.7 प्रतिशत मतों से जीत दर्ज की. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी इस्लामिस्ट अब्देलाली हसानी शेरिफ को सिर्फ 3.2 प्रतिशत मत जबकि समाजवादी यूसुफ औचिचे को महज 2.2 प्रतिशत वोट मिले है.

विरोधियों ने परिणाम पर खड़ें किए सवाल

वहीं, राष्‍ट्रपति चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद तेब्बौने के विरोधियों ने परिणाम पर कई सारे सवाल खड़े किए. विरोधियों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर देश के निर्वाचन अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने जो परिणाम घोषित किए है वो पहले के मतदान आंकड़ों और स्थानीय गणनाओं के विपरीत हैं.

2.4 लाख मतदाताओं ने किया मतदान

निर्वाचन अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक, 56 लाख की आबादी वाले देश में महज 2.4 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था. जिसे समाजवादी यूसुफ औचिचे ने ‘‘हैरतअंगेज’’ बताया. वहीं, शेरिफ के चुनाव प्रचार अभियान प्रबंधक अहमद सडोक ने इसमें हुई देरी तथा चुनाव के आंकड़ों को जिस तरह से दर्शाय गया, उस पर नाराजगी जताई.

इसे भी पढें:-कीमोथेरेपी प्रक्रिया हुई पूरी, ठीक होने में लगेगा वक्त… कैंसर से जुझ रहीं ब्रिटेन की राजकुमारी केट ने बयां किया दर्द

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This